publicuwatch24.-मुंगेली। लोरमी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली। अच्छा तैराक होने के बावजूद युवक की मौत से गहरे सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना लोरमी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान देवचंद के रूप में हुई है, जो कि सालहेघोरी गांव का रहने वाला था। घटना वाले दिन वो सालहेघोरी गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।
इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में देवचंद की लाश तालाब में तैरती हुई मिली। चौंकाने वाली बात यह है कि देवचंद को बहुत अच्छी तरह तैरना आता था। ऐसे में अच्छे तैराक होने के बावजूद तालाब में डूबने से हुई मौत पर गहरे सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने सीधे तौर पर देवचंद की हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।
Trending
- राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के नए दौर की शुरुआत
- बस्तर के सुदूर वनांचलों में दशकों से स्वास्थ्य सेवा, जागरूकता और मानवता की अलख जगा रहे हैं डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं श्रीमती सुनीता गोडबोले
- सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त केंद्र बनेगा नया सामाजिक भवन- राजेश अग्रवाल
- नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत विकास नगर में आयेाजित हुआ निगम का सुशासन तिहार शिविर
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- औषधीय पौधों की खेती छत्तीसगढ़ के किसानों की आर्थिक उन्नति का बेहतर विकल्प- श्री अंजय शुक्ला
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
Tuesday, May 26
