publicuwatch24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता तापमान लोगों को खूब सता रहा है. तापमान 43 से अधिक दर्ज किया जा रहा है. एक बाद फिर शहर में 44 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच बस्तर इलाके में दक्षिण से आने वाली हवा राहत दे सकती है. बंगाल की खाड़ी वाली नमी युक्त हवा का असर दो से तीन दिन रहने के आसार हैं. पिछले चौबीस घंटे में रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ा है. शुक्रवार को दिन चढ़ते ही शुरू हुई गर्मी दोपहर बाद जलन पैदा करने वाली स्थिति में पहुंच गई. इससे ग्रीष्म लहर के लौटने का अहसास हुआ. शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम अंबिकापुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दो दिन बाद कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं. वहीं एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है.
Trending
- विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में हज यात्रियों को फर्स्ट एड किट किया वितरित, कर उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की
- सोलर पैनल अपनाकर देवश्री साहू बनीं आत्मनिर्भर, बिजली बिल से मिली पूर्ण मुक्ति
- अबूझमाड़ की पारुल को मिली नई ज़िंदगी : प्रोजेक्ट धड़कन बनी नन्ही धड़कनों का सहारा
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से फायदा : ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दुबेलाल का बढ़ा मुनाफा
- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग
- दिलीप तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया
Saturday, April 25
