
पब्लिकयूवाच- अंबिकापुर । अंबिकापुर के बाबू पारा निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक का नाम अर्जुनेंद्र सिंह है. उसे स्थानीय कांग्रेस नेता का बेटा बताया जा रहा है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है ।
जानकारी के मुताबिक, अर्जुनेंद्र ने सिक्स राउंड पिस्टल से खुद को गोली मारी है. जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने सिक्स राउंड पिस्टल बरामद किया है ।
आखिर युवक ने किस कारण से खुदकुशी की और पिस्टल किसका है, इसकी तफ्तीश में पुलिस जुटी है ।
