
पब्लिकयूवाच – डौंडी । शनिवार को पुराना रेलवे बेस कैंप के पास स्थित 9 फीट गहरी पुरानी पानी टंकी में डूबने 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
थाना प्रभारी अनिल ठाकुर के अनुसार डौंडी जवाहर पारा निवासी शिवचरण उर्फ अंगद भूआर्य अपने बाल बच्चों के साथ खेत में धान का रोपा लगाने के लिए गया हुआ था। दोपहर को भोजन करने के लिए उनका 12 साल का इकलौता बेटा खिलेंद्र कुमार हाथ मुंह धोने के लिए खेत से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे बेस कैंप की पुरानी पानी टंकी में गया था। अंदेसा लगाया जा रहा है कि हाथ मुँह धोने के दौरान उसका पैर फिसलने की वजह से वह 9 फीट गहरे टंकी में गिर गया। जिसकी वजह से उसकी डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस टंकी बच्चा डूबा उसमें 6 फीट तक पानी भरा था।
काफी समय तक बालक के नहीं आने पर पिता अंगद उसकी खोजबीन करते हुए टंकी की ओर गए तो उन्हें टंकी के बाहर में बच्चे का गमछा दिखा। जिसमें उनके द्वारा बच्चे का नाम लेकर आवाज लगाया गया जब कहीं कोई से जवाब नहीं मिला तो वे खुद टंकी में उतर कर तलाश किये। एक बार तो गहराई की वजह से वह कुछ नहीं कर पाए फिर दोबारा उतरने पर उन्हें बच्चे की डूबने का एहसास हुआ। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
