publicuwatch24.-दुर्ग-भिलाई: दुर्ग में ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती लगातार बढ़ रही है। अब ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 24 पुलिसकर्मियों पर चालानी कार्रवाई की गई है। हाल ही में जांच के दौरान सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मी खुद ही नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। इस पर यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सभी का चालान काटा। साथ ही उन्हें आगे से नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी भी दी गई है। यातायात पुलिस का कहना है कि, सड़क सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। ऐसे में यह जरूरी है कि जो लोग कानून लागू करवाते हैं, वे खुद भी उसका पालन करें। अगर पुलिसकर्मी ही नियम तोड़ेंगे तो आम लोगों पर इसका गलत असर पड़ेगा।
शहर में अब इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम यानी ITMS के जरिए भी निगरानी बढ़ा दी गई है। जगह-जगह लगे कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है और सीधे ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। इससे बिना रुके कार्रवाई करना आसान हो गया है और नियम तोड़ने वालों की पहचान भी तुरंत हो जाती है। दुर्ग पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे खुद नियमों का पालन करें और लोगों के सामने अच्छा उदाहरण पेश करें। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें। पुलिस का कहना है कि हेलमेट पहनने से हादसे के समय सिर की गंभीर चोट से बचा जा सकता है और जान भी बच सकती है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।
Trending
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी, जानिए कैसे
- उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ
- “सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- नारी का सम्मान ही राष्ट्र के उत्थान का आधार है -राजेश अग्रवाल
- मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
- औषधीय पौधों की खेती से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव
- अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट में राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Friday, April 17
