Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विशेष लेख : पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल — बारनवापारा में काले हिरणों की ऐतिहासिक वापसी

    May 1, 2026

    तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय की जान, हेलमेट पहने रहने के बाद भी उड़े सिर के परखच्चे…

    May 1, 2026

    केले के पत्तों से बची नवजात की जान: बीजापुर जिला अस्पताल में 25 दिन चला दुर्लभ इलाज, SSSS से जूझ रहे शिशु को मिली नई जिंदगी

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विशेष लेख : पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल — बारनवापारा में काले हिरणों की ऐतिहासिक वापसी
    • तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय की जान, हेलमेट पहने रहने के बाद भी उड़े सिर के परखच्चे…
    • केले के पत्तों से बची नवजात की जान: बीजापुर जिला अस्पताल में 25 दिन चला दुर्लभ इलाज, SSSS से जूझ रहे शिशु को मिली नई जिंदगी
    • राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दी शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
    • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
    • बंदूक से बदलाव तक: नारायणपुर में पुनर्वासितों की नई पहचान, ट्रैक्टर प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की राह
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      विशेष लेख : पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल — बारनवापारा में काले हिरणों की ऐतिहासिक वापसी

      May 1, 2026

      राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दी शुभकामनाएं

      April 30, 2026

      मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल

      April 30, 2026

      एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

      April 30, 2026

      बंदूक से बदलाव तक: नारायणपुर में पुनर्वासितों की नई पहचान, ट्रैक्टर प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की राह

      April 30, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार
    बस्तर

    भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherApril 13, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद

    मोबाइल, आवास की चाबी और नियुक्ति पत्र का वितरण, ‘पुनर्वास से विकास तक’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन

    Publicuwatch24.com-सुकमा। नक्सल आतंक से लंबे समय तक प्रभावित रहे सुकमा में अब शांति, विश्वास और विकास की नई तस्वीर उभर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुनर्वास केंद्र का दौरा कर वहां संचालित पुनर्वास एवं कौशल विकास गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव जाने और उन्हें मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन प्रारंभ करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन, रोजगार और आगे बढ़ने के समान अवसर देने के लिए दृढ़संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पुनर्वासितों की आंखों में दिखता आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि यदि सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो हर भटका हुआ कदम नई दिशा और नया जीवन प्राप्त कर सकता है।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की प्रभावी नक्सल पुनर्वास नीति के चलते सुकमा सहित बस्तर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। अब तक 2392 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया है, जिनमें से 361 पुनर्वासितों ने नया जीवन प्रारंभ कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल पुनर्वास तक सीमित नहीं है, बल्कि इन नागरिकों को सम्मानजनक जीवन, स्थायी रोजगार और समाज में बराबरी का अवसर प्रदान करना है। पुनर्वास केंद्र में राजमिस्त्री, कपड़ा सिलाई, कृषि उद्यमिता और वाहन चालक जैसे विभिन्न ट्रेडों में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में अब तक 307 हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया गया है, वहीं मुख्यधारा में लौटे 313 युवाओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा 107 पुनर्वासित हितग्राहियों को मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं, जिससे वे डिजिटल और संचार माध्यमों से जुड़कर आधुनिक जीवनशैली की ओर अग्रसर हो सकें। विशेष रूप से 115 महिलाएं प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के आश्रितों को भी राहत प्रदान करते हुए अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में 20 तथा जिला प्रशासन द्वारा 95 लोगों को शासकीय सेवा में रोजगार के अवसर दिए गए हैं।
    कार्यक्रम के दौरान ग्राम ढोंडरा कोंटा निवासी मौसम संजना, नागारास जगरगुंडा निवासी भरत कुमार हेमला सहित अन्य हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग के अंतर्गत 10 नव नियुक्त शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने पुनर्वासित हितग्राहियों को मोबाइल, राजमिस्त्री किट, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबियां तथा पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर 25 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपकर उन्हें सम्मानित किया गया।
    मुख्यमंत्री ने नक्सल पुनर्वास की सफलता की प्रेरणादायक कहानियों को दर्शाती ‘बदलते सुकमा की बदलती तस्वीर: पुनर्वास से विकास तक’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। साथ ही, पुनर्वास केंद्र के कला केंद्र में कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल भौतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और मानसिक बदलाव का भी प्रतीक है।
    कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद बस्तर महेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बंदूक छोड़ स्टार्टअप की राह पर युवा, बस्तर यूनिवर्सिटी में इनोवेशन महाकुंभ का आयोजन, हजारों युवाओं को विशेषज्ञ देंगे आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण

    April 30, 2026

    बस्तर में 1200 बलिदानियों की स्मृति में चमकेंगे “अमर बलिदानी स्मारक”

    April 26, 2026

    ग्राम चेरपाल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, महिला चिकित्सक की पदस्थापना

    April 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202019
    Don't Miss
    रायपुर

    विशेष लेख : पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल — बारनवापारा में काले हिरणों की ऐतिहासिक वापसी

    By Publicuwatch AutherMay 1, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। मन की बात’ से राष्ट्रीय क्षितिज तक का सफर- प्रायः सभी प्रकृति प्रेमियों का…

    तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय की जान, हेलमेट पहने रहने के बाद भी उड़े सिर के परखच्चे…

    May 1, 2026

    केले के पत्तों से बची नवजात की जान: बीजापुर जिला अस्पताल में 25 दिन चला दुर्लभ इलाज, SSSS से जूझ रहे शिशु को मिली नई जिंदगी

    May 1, 2026

    राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दी शुभकामनाएं

    April 30, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    विशेष लेख : पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल — बारनवापारा में काले हिरणों की ऐतिहासिक वापसी

    May 1, 2026

    तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय की जान, हेलमेट पहने रहने के बाद भी उड़े सिर के परखच्चे…

    May 1, 2026

    केले के पत्तों से बची नवजात की जान: बीजापुर जिला अस्पताल में 25 दिन चला दुर्लभ इलाज, SSSS से जूझ रहे शिशु को मिली नई जिंदगी

    May 1, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.