publicuwatch24.-बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक न्यायिक मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। धमकी भरे पत्र में 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग भी की गई है।
मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक बंद लिफाफे में हाथ से लिखा धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में लिखा गया है कि यदि 3 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें और उनके परिवार को मरने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है।
खुद को बताया नक्सली संगठन
धमकी देने वाले ने पत्र में खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है। पत्र में लिखा गया कि वे बस्तर, कांकेर, ओडिशा और झारखंड क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
पत्र में लिखा
धमकी भरे पत्र में मजिस्ट्रेट पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही पत्र में लिखा- तुम्हारे ऑफिस में रुपये लेकर तुम्हारे बाबू लोग फाइल को गायब कर गरीबों को परेशान करते हैं। तुन्हें घमंड है छोटे जज होने का, यह सत्य है कि हम तुम्हें मारेंगे। हमें तुम जैसे दुष्टों को मारना एवं देश को बचाना है। रुपये लेकर फैसला करते हो और हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हो, पावर का दुरुपयोग कर रहे हो।
मजिस्ट्रेट ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। पत्र भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
Trending
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Monday, November 16
