publicuwatch24.-दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 19 साल दिव्यांग (मूक-बधिर) युवती से उसके पिता के दोस्त ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (FTC) दुर्ग, अवध किशोर की अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 5 साल और 3 साल की सजा सुनाई है। यह घटना 8 अप्रैल 2025 की सुबह करीब 10 बजे की है। पीड़िता घर में अकेली थी, तभी आरोपी तामेश्वर यादव ने घर में घुस आया। आरोपी ने युवती को सोते हुए पकड़ा, उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की, होंठों पर किस किया और गाल पर काटा।
उसने युवती के कपड़े उतारने की भी कोशिश की। पीड़िता ने आरोपी के हाथ को काटा, लात मारी और वहां से भागकर पड़ोसी के घर पहुंच गई। इस मामले में राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक संजय कुमार सिंह ने पैरवी की। आरोपी की ओर से बचाव पक्ष ने झूठे फंसाने का तर्क दिया। मामले की सबसे अहम कड़ी पीड़िता की गवाही रही, जो सांकेतिक भाषा (sign language) के जरिए कोर्ट में दर्ज की गई। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि दिव्यांग पीड़िता का बयान पूरी तरह विश्वसनीय, सुसंगत और बिना किसी दबाव के था। पीड़िता के बयान को उसकी मां, पिता और पड़ोसी गवाहों ने भी समर्थन दिया। जांच के दौरान पीड़िता के फटे कपड़े जब्त किए गए और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी को 9 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में बाहरी चोट नहीं मिली थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़िता की गवाही ही पर्याप्त होती है।
आरोपी के वकील ने कोर्ट में कहा कि कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है, गवाहों के बयान विरोधाभासी हैं, आरोपी को झूठा फंसाया गया है। कोर्ट ने सभी तर्कों को अस्वीकार किया। न्यायाधीश अवध किशोर ने कहा कि आरोपी पीड़िता के पिता का दोस्त था। उसे पता था कि युवती अकेली रहती है। उसने इसी भरोसे का दुरुपयोग किया। कोर्ट ने कहा कि दिव्यांग युवती समाज का सबसे संवेदनशील वर्ग है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जरूरी है। कोर्ट ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74 (महिला की मर्यादा भंग) और धारा 75(2) (यौन उत्पीड़न) में दोषी पाया।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान
- दाढ़ी सीसी रोड प्रकरण: गुणवत्ता पर सख्ती, CM साय के निर्देश के बाद जांच तेज—जिलेभर में निर्माण कार्यों की होगी विशेष समीक्षा
- 3 शहीद जवानों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि
- उधारी रकम विवाद में गला और मुंह दबाकर हत्या, रायगढ़ में ग्रामीण गिरफ्तार
- जनगणना कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित, प्रशासन सख्त
- विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए राज्यपाल की संवेदनशील पहल
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, सीएम के निर्देशों के पालन में लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज ,मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन
Saturday, May 2
