Publicuwatch24.com-बेमेतरा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग, जिला बेमेतरा को 6 नई संजीवनी 108 एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी एवं सुलभ हो सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में एम्बुलेंसों को दिखाई हरी झंडी
प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 31 मार्च को 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट संजीवनी एक्सप्रेस 108 एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इसी क्रम में बेमेतरा जिले को 6 एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिनमें 2 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एवं 4 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस शामिल हैं।
विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया एम्बुलेंस का शुभारंभ
जिला चिकित्सालय बेमेतरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू एवं साजा विधायक ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंसों को रवाना किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पार्षद नीतू कोठारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आपातकालीन सेवाओं को मिलेगा मजबूती, मरीजों को होगी सुविधा
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन एम्बुलेंसों के माध्यम से गंभीर एवं आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। साथ ही मरीजों को शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त बनेंगी।
जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में होगी तैनाती
इन एम्बुलेंसों की सुव्यवस्थित तैनाती की गई है, एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय बेमेतरा में उपलब्ध रहेंगी, बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सीएचसी साजा, बेरला, नवागढ़ एवं नांदघाट में तैनात रहेंगी, इससे शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी।
उन्नत चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगी एम्बुलेंस
नई एम्बुलेंसों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें शामिल हैं, बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट एवं नेबुलाइजेशन सुविधा, पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप इन सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा सकारात्मक बदलाव
यह पहल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान
- दाढ़ी सीसी रोड प्रकरण: गुणवत्ता पर सख्ती, CM साय के निर्देश के बाद जांच तेज—जिलेभर में निर्माण कार्यों की होगी विशेष समीक्षा
- 3 शहीद जवानों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि
- उधारी रकम विवाद में गला और मुंह दबाकर हत्या, रायगढ़ में ग्रामीण गिरफ्तार
- जनगणना कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित, प्रशासन सख्त
- विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए राज्यपाल की संवेदनशील पहल
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, सीएम के निर्देशों के पालन में लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज ,मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन
Saturday, May 2
