Publicuwatch24.com-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के पुलिस लाइन कारली में आज मंगलवार काे 5 लाख की ईनामी महिला नक्सली सोमें कड़ती सहित पांच नक्सलियों ने बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सीआरपीएफ डीआईजी राकेश, दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 9 लाख रुपये का इनाम घोषित था।आत्मसमर्पण के बाद आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियाें द्वारा विभिन्न ठिकानों पर छिपाकर रखे गये, इंसास रायफल, एसएलआर एवं बीजीएल सहित कुल 40 हथियार भी बरामद किए हैं।
केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नक्सली खात्मे की समय सीमा के अंतिम दिन आत्मसमर्पित नक्सलियों में – 1. भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य सोमें कड़ती बीजापुर जिला अंतर्गत थाना मिरतुर के चेरली की निवासी है, ईनामी 5 लाख रूपये 2. भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य लखमा पोयाम, निवासी बेचापाल थाना मिरतुर , ईनामी 1 लाख रुपए, 3. भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य सरिता पोडियाम निवासी हिंगुम, थाना जांगला के ईनामी 1 लाख रुपए 4. जोगी कलमू निवासी नेंड्रा थाना बासागुडा, ईनामी 1 लाख रुपए, 5. गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य मोटी ओयाम निवासी पीडिया, थाना गंगालूर, ईनामी 1 लाख रुपए ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक दंतेवाड़ा जिले में 607 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं, संयुक्त अभियानों में 92 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, और 54 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं।
Trending
- महिला पर ‘टोनही’ होने का आरोप लगाकर बर्बरता : निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार
- लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की महिलाएं बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- अब जरूरतों के लिए नहीं फैलाने पड़ते हाथ, महतारी वंदन से आत्मनिर्भरता की राह पर ईश्वरी
- 8 किमी की दुर्गम राह, फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच
- गंगाजल पिलाकर लगाया तिलक, घर वापसी के बाद दी महिला के अंतिम संस्कार की अनुमति
- कांग्रेस की दिल्ली में बैठक पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का तंज, कहा- SIR का जब एक बार विरोध हो चुका है, तब फिर क्यों विरोध?
- कुलपति डॉ. लवली शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिवार ने जताई आपत्ति…
- महानदी के कुरुद घाट पर दिनदहाड़े रेत का खेल, कार्रवाई के कुछ घंटे बाद फिर सक्रिय हुआ अवैध उत्खनन का सिंडिकेट
Monday, October 5
