Publicuwatch24.com-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली जंगल में आज रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 5लाख का ईनामी एक नक्सली कमांडर को ढेर कर दिया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के थाना पोलमपल्ली क्षेत्र अन्तर्गत जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की आसूचना के आधार पर सुकमा डीआरजी की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सर्च अभियान के दौरान आज सुबह सुकमा डीआरजी की टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। मुठभेड़ के बाद मुठभेड़ स्थल का सर्च करने पर 1 पुरुष माओवादी का शव हथियार सहित बरामद हुआ हैं। मुठभेड़ में मारे गये माओवादी कैडर की पहचान 5लाख का ईनामी पीपीसीएम कैडर का प्लाटून नं 31 सेक्शन कमांडर मूचाकी कैलाश निवासी पूलनपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा के रूप में हुई है। उन्हाेने बताया कि मूचाकी कैलाश एक ऐसा नाम है, जो कई बड़ी वारदाताें में शामिल रहा, जिसमें नागरिकों की हत्या, सुरक्षाबलों पर हमले और आईईडी विस्फाेट की साजिशों में उसकी भूमिका रही है।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि माओवादी कैडरों के सामने आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अब अपने अंतिम चरण में है, तथा इसे अपनाने के लिए उनके पास बहुत सीमित समय शेष है। उन्होंने अपील की कि माओवादी कैडर इस अवसर का समझदारी से लाभ उठाएं, हिंसा के मार्ग को त्यागें और समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करें।
Trending
- महिला पर ‘टोनही’ होने का आरोप लगाकर बर्बरता : निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार
- लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की महिलाएं बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- अब जरूरतों के लिए नहीं फैलाने पड़ते हाथ, महतारी वंदन से आत्मनिर्भरता की राह पर ईश्वरी
- 8 किमी की दुर्गम राह, फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच
- गंगाजल पिलाकर लगाया तिलक, घर वापसी के बाद दी महिला के अंतिम संस्कार की अनुमति
- कांग्रेस की दिल्ली में बैठक पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का तंज, कहा- SIR का जब एक बार विरोध हो चुका है, तब फिर क्यों विरोध?
- कुलपति डॉ. लवली शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिवार ने जताई आपत्ति…
- महानदी के कुरुद घाट पर दिनदहाड़े रेत का खेल, कार्रवाई के कुछ घंटे बाद फिर सक्रिय हुआ अवैध उत्खनन का सिंडिकेट
Monday, October 5
