publicuwatch24.-नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में अमेरिका-इरान संघर्ष के संदर्भ में देश का स्पष्ट रुख पेश किया। मोदी जी ने यह संदेश दिया कि वैश्विक अस्थिरता के इस दौर में भारत को एकजुट रहने की आवश्यकता है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सदैव यह माना है कि जिस देश ने कोरोना जैसी सदी की सबसे बड़ी महामारी को अपनी इच्छाशक्ति और रणनीति से मात दी, वह किसी भी वैश्विक संकट का सामना करने में सक्षम है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत अब बदल चुका है और अब हम न केवल सुरक्षित हैं बल्कि सक्षम भी हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया में यह भी जोड़ा कि भारत के पास वैश्विक संकट से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन, रणनीति और नेतृत्व मौजूद है। उन्होंने कहा कि जरूरत है केवल थोड़ा संयम और अटूट विश्वास रखने की। प्रधानमंत्री मोदी के संसद में दिए गए बयान को उन्होंने सकारात्मक और आश्वस्तिपूर्ण बताया। अग्रवाल ने कहा कि यह वक्त है कि देशवासियों को एकजुट होकर भरोसा बनाए रखना चाहिए और वैश्विक परिदृश्य में भारत की स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने हाल ही के वर्षों में आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कई चुनौतियों का सामना सफलता के साथ किया है। यही ताकत अब हमें अंतरराष्ट्रीय तनावों और वैश्विक अस्थिरता से निपटने में मदद करेगी। सांसद ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि देश सुरक्षित है और सरकार लगातार वैश्विक मामलों पर निगरानी बनाए रख रही है। नागरिकों को किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए और सरकार की दिशा और प्रयासों पर भरोसा रखना चाहिए। बृजमोहन अग्रवाल ने निष्कर्ष में कहा कि भारत की एकजुटता, जनता की संकल्प शक्ति और मजबूत नेतृत्व हमें किसी भी वैश्विक संकट से बचाने में सक्षम है। यही संदेश प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में स्पष्ट रूप से दिया है।
Trending
- ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
- सुशासन तिहार बना ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम
- विशेष लेख : बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
- जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा की तस्वीर
- गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
- पीलिया पर अंधविश्वास भारी!, अस्पताल से ज्यादा झाड़-फूंक पर भरोसा, देसी इलाज केंद्रों में उमड़ रही भीड़, सिविल सर्जन ने की ये अपील
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बढ़ी सियासत, अजय चंद्राकर बोले– “टी.एस. बाबा कांग्रेस छोड़ दें”
- दूतकैया हिंसा केस: सर्व हिंदू समाज ने किया धरना प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और SI को बर्खास्त करने की मांग
Monday, May 25
