Publicuwatch24.com-अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि उनके परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
ग्राम पंचायत गुमगरा कला की निवासी गायत्री साहू ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना का नियमित लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि से घर के छोटे-मोटे खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी काफी सहयोग मिल रहा है।
गायत्री साहू ने कहा कि हर महीने मिलने वाली यह सहायता राशि महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। इससे परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सहूलियत मिलती है और महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से प्रदेश की हजारों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है और उनका जीवन बेहतर बन रहा है।
Trending
- राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
- एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
- बंदूक से बदलाव तक: नारायणपुर में पुनर्वासितों की नई पहचान, ट्रैक्टर प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की राह
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
- विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न – सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार
- पावर प्लांटों में सुरक्षा पर सख्ती: “शून्य दुर्घटना” लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- 132 केव्ही उपकेन्द्र छुरीखुर्द में 40 एमव्हीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उर्जीकृत
Thursday, April 30
