Publicuwatch24.com-अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि उनके परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
ग्राम पंचायत गुमगरा कला की निवासी गायत्री साहू ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना का नियमित लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि से घर के छोटे-मोटे खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी काफी सहयोग मिल रहा है।
गायत्री साहू ने कहा कि हर महीने मिलने वाली यह सहायता राशि महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। इससे परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सहूलियत मिलती है और महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से प्रदेश की हजारों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है और उनका जीवन बेहतर बन रहा है।
Trending
- नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- सफलता की कहानी- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
Friday, June 26
