publicuwatch24,-बालोद। जिले में सेन समाज ने विवाह और सामाजिक परंपराओं को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। समाज की बैठक में शादी से जुड़ी कई पुरानी रस्मों में बदलाव करने का फैसला किया गया है। सबसे अहम निर्णय यह लिया गया है कि विवाह समारोह में होने वाली जूता-छिपाई जैसी रस्मों को पूरी तरह बंद किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि इन रस्मों के दौरान कई बार पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती थी, जिससे रिश्तों में तनाव पैदा होता था। इसी कारण समाज ने इस परंपरा को समाप्त करने का फैसला लिया है।
इसके साथ ही सगाई के बाद और विवाह से पहले युवक और युवती के बीच मोबाइल पर निजी बातचीत पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन ने बताया कि सगाई के बाद कई बार फोन पर बातचीत के दौरान गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं, जिसके कारण शादी से पहले ही रिश्ते टूटने की नौबत आ जाती है। इन परिस्थितियों को रोकने और रिश्तों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नियम बनाया गया है। यदि किसी विशेष परिस्थिति में बातचीत जरूरी हो, तो वह माता-पिता की मौजूदगी में ही की जा सकेगी। समाज की प्रदेश इकाई इस फैसले को पूरे छत्तीसगढ़ में लागू करने पर भी विचार कर रही है।
सेन समाज के जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक के मुताबिक मंगनी या सगाई के बाद यदि बिना उचित कारण रिश्ता तोड़ा जाता है तो जिम्मेदार परिवार के खिलाफ समाज की ओर से सामाजिक कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि ऐसे फैसलों से अनावश्यक विवादों को रोका जा सकेगा और परिवारों को मानसिक व आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकेगा। समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास ने बताया कि समाज के सभी निर्णय अनुभव और सामूहिक सहमति के आधार पर लिए जाते हैं और हर सदस्य को इनका सम्मान करना चाहिए।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
