publicuwatch24.-भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और मर्यादित बनाने के लिए एक कड़ा रुख अपनाया है। विधायक ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग करने वाले और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनता के नाम जारी अपने संदेश में विधायक रिकेश सेन ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। लेकिन अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग इस पावन पर्व पर हुड़दंग और अश्लीलता फैलाकर माहौल खराब करते हैं। इसे रोकने के लिए विधायक ने “हुड़दंग मुक्त वैशाली नगर” अभियान के तहत इनाम की घोषणा की है।
इन गतिविधियों की सूचना देने पर मिलेगा ₹21,000 का पुरस्कारविधायक ने विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की है कि यदि होली के दौरान निम्नलिखित गतिविधियां दिखें, तो तत्काल फोटो या वीडियो खींचकर उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजें।ट्रिपल राइडिंग और बिना कपड़ों के घूमना – यदि किसी वार्ड में एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के, बिना हेलमेट और बिना कपड़ों (बनियान या अर्धनग्न अवस्था) के हुड़दंग करते दिखें। हथियार लहराना – यदि कोई भी व्यक्ति मोहल्ले में हथियार लेकर घूमता या डराता-धमकाता नजर आए। अश्लीलता और मारपीट – गाड़ियों में अर्धनग्न होकर घूमना, सड़क पर बदमाशी करना या लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुरस्कार की शर्त – सूचना देने वाले को गाड़ी का नंबर, फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में व्हाट्सएप करना होगा। सही सूचना पाए जाने पर विधायक द्वारा 21,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
“पुलिस के साथ विधायक भी रहेगा एक्टिव मोड पर”विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मेरा मकसद खुद त्योहार मनाना नहीं, बल्कि आपके त्योहार को सफल और सुरक्षित बनाना है। होली के दिन मैं खुद पूरी तरह एक्टिव मोड पर रहूंगा। यदि पुलिस मौके पर तुरंत नहीं भी पहुंच पाई, तो आपके द्वारा भेजे गए वीडियो और फोटो के आधार पर अगले दिन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और सड़क पर उनका जुलूस निकाल कर उनकी आपराधिक प्रवृत्ति को उजागर किया जाएगा।
क्षेत्रवासियों से अपील -सेन ने वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों से अपील की है कि माता-बहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने घर के आंगन या छत पर सुरक्षित होली मनाएं। जिला प्रशासन, पुलिस और राज्य शासन के नियमों का पालन करें। किसी भी महिला या बहन के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक रिकेश ने सभी को होली की अग्रिम बधाई देते हुए संकल्प लिया है कि इस वर्ष वैशाली नगर विधानसभा में लड़ाई-झगड़े या अप्रिय घटनाओं की कोई जगह नहीं होगी।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
