publicuwatch24.-दुर्ग। जिले में महाशिवरात्रि पर मेला लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में मुस्लमानों ने भी दुकानें लगाई। बजरंग दल ने धर्म पूछकर उनसे गाली-गलौज की, फिर उनकी दुकानें बंद करवा दी। बजरंग दल ने मुस्लिम व्यापारियों पर पहचान छिपाकर व्यापार करने का आरोप लगाया। यह विवाद एक गुपचुप चाट वाले से शुरू हुआ। एक मुस्लिम गुपचुप वाले के ठेले में अजीत चाट भंडार और जय-माता दी लिखा था। लेकिन जब ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन किया तो उसका नाम भाईजान चाट वाला आया। बजरंग दल ने थूक और मूत्र जिहाद का आरोप लगाते हुए दुकानदारों को हटवा दिया।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि, ये हिंदुओं के साथ धोखा है। इनके खून में ही धोखा है। तुम्हारी गलती है कि तुम मुसलमान हो। मुस्लिम दुकानदारों से कहा कि, अगर अच्छे मुसलमान हो तो गरियाबंद के मामले में कोई भी विरोध करने क्यों नहीं आया ? दरअसल, देव बलौदा चरोदा में 13वीं शताब्दी में बने शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर 15 और 16 फरवरी को मेला लगाया गया था। सोमवार को बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पूरे मेले में सभी दुकानदारों के नाम पूछे और मुस्लिम दुकानदारों से दुकान बंद कर यहां से जाने के लिए कहा। इस दौरान कई दुकानदारों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के भी वीडियो सामने आए हैं।
Trending
- पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
- छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई
- डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा
- भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए रासायनिक खाद छोड़ अपनानी होगी जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
Friday, June 26
