publicuwatch24.-दुर्ग। जिले में गैंगरेप मामले में रविवार को एक और आरोपी को अरेस्ट किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि 3 अन्य आरोपी की तलाश जारी है। फरार आरोपियों में हाईप्रोफाइल लोग शामिल बताए जा रहे हैं। मामला महिला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग अवस्था में शुरू हुआ रेप का सिलसिला बालिग होने तक जारी रहा। 6 आरोपियों ने PWD में नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 साल तक लगातार बारी-बारी रेप किया। लेकिन पीड़िता की नौकरी नहीं लगी, जिसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। दरअसल, पीड़िता 30 जनवरी को अपनी मां के साथ महिला थाना, दुर्ग पहुंची थी। उसने लिखित आवेदन देकर बताया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद 6 लोगों ने अलग-अलग समय पर रेप और गैंगरेप किया।
आरोपियों ने पहले नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फिर लगातार उसका शोषण किया। आरोप है कि लंबे समय तक चले इस अपराध से वह मानसिक और शारीरिक रूप से गंभीर रूप से प्रभावित रही। शिकायत के अनुसार, नाबालिग के साथ पहली बार 14 साल की उम्र में रेप हुआ था। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। आरोपियों ने नौकरी दिलाने का लालच देकर एक के बाद एक पीड़िता के साथ रेप किया। कई बार गैंगरेप की वारदात को भी अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के तहत केस दर्ज किया।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
