publicuwatch24.-सरगुजा। जिले में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पहली घटना उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलबा मोड़ के पास रात करीब 9 बजे की है। लखनपुर से उदयपुर के डांडगांव की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक सामने से आ रहे धान लोड ट्रैक्टर से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सडक़ से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान महेंद्र यादव निवासी परपटिया, मैनपाट तथा विजय लाल यादव निवासी अरगोती के रूप में हुई है। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल धान लोड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। बुधवार को सीएचसी उदयपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। वहीं दूसरी घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर कुंवरपुर स्थित जय बजरंग ट्रेडिंग के सामने हुई। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे एक अज्ञात वाहन ने सडक़ किनारे चल रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जियाउद्दीन अंसारी पिता कलामुद्दीन अंसारी, निवासी वार्ड क्रमांक 5 लखनपुर के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।
Trending
- धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
- धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
Saturday, November 14
