publicuwatch24.-सरगुजा। जिले में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पहली घटना उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलबा मोड़ के पास रात करीब 9 बजे की है। लखनपुर से उदयपुर के डांडगांव की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक सामने से आ रहे धान लोड ट्रैक्टर से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सडक़ से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान महेंद्र यादव निवासी परपटिया, मैनपाट तथा विजय लाल यादव निवासी अरगोती के रूप में हुई है। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल धान लोड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। बुधवार को सीएचसी उदयपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। वहीं दूसरी घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर कुंवरपुर स्थित जय बजरंग ट्रेडिंग के सामने हुई। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे एक अज्ञात वाहन ने सडक़ किनारे चल रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जियाउद्दीन अंसारी पिता कलामुद्दीन अंसारी, निवासी वार्ड क्रमांक 5 लखनपुर के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।
Trending
- मदकू में विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री साय ने 68.96 करोड़ के 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में PFIC की बैठक संपन्न
- नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3229 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
- रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे आचार्य इन्द्रेश: SIR, Gen Z आंदोलन से लेकर मंदिरों में VIP दर्शन पर कही यह बात
- बारिश और ब्लैकआउट : देवभोग से 40 गांवों का संपर्क टूटा, बाढ़ में फंसे 102 लोगों का रेस्क्यू
- सेवा संकल्प अभियान में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, महाराजबंध तालाब में हुआ श्रमदान
- नक्सल मुक्त केसकोड़ी में विकास की नई तस्वीर, वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
Friday, September 25
