publicuwatch24.-दिल्ली/रायपुर। भाजपा के नवीन अध्यक्ष ने पदभार संभाल लिया है। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रक्रिया से चलती है। उन्होंने कहा कि आज से नितिन नवीन ही हमारे अध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे यहां मेंबरशिप से ज्यादा रिलेशनशिप चलती है। उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी बड़ी आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमेशा सेवा ही सर्वोपरि है, सत्ता तो उसके लिए एक माध्यम ही है। इसीलिए हमारा स्ट्राइक रेट बहुत अधिक है।
पीएम मोदी ने कहा कि अब तो हम नगर निगम में भी पहली पसंद हैं। भाजपा महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के सभी नेताओं को संदेश देते हुए कहा कि आज से नितिन नवीन मेरे बॉस हैं। इस तरह उन्होंने पूरी भाजपा को संदेश दे दिया कि नितिन नवीन ही पार्टी के नए मुखिया हैं और इसके नाते हर नेता को उन्हें सम्मान देना ही होगा। उन्होंने कहा कि नए नेताओं के लिए भाजपा एक मंच है। हमारे अध्यक्ष सबसे युवा हैं और ऊर्जा से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज कल के युवाओं की भाषा में बात करूं तो नितिन जी खुद भी एक तरह से मिलेनियल हैं। वह उस पीढ़ी से हैं, जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव होते देखे हैं। वह उस पीढ़ी से हैं, जिसने बचपन में रेडियो से सूचनाएं पाईं और आज एआई के एक्टिव यूजर भी हैं। उनके पास ऊर्जा भी है और संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है। यह हमारे दल के हर कार्यकर्ता के लिए बहुत उपयोगी होगा। इस साल जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं और मैं आज इस अवधि में काम करने वाली अनेक पीढ़ियों के लाखों कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं।
इस दौरान पीएम ने मंच पर बैठे राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के अध्यक्ष कार्यकाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जी के दौर में ही भाजपा पूर्ण बहुमत से केंद्र में आई। फिर अमित शाह जी के अध्यक्ष कार्यकाल में भाजपा दूसरी बार केंद्र में पूर्ण बहुमत से आई। फिर जेपी नड्डा जी की लीडरशिप में भाजपा संसद से पंचायत तक मजबूत हुई। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां पद नहीं प्रक्रिया अहम होती है। मैं भले ही पीएम हूं और तीन बार से हूं। लेकिन मेरे लिए पार्टी का कार्यकर्ता होना सबसे बड़े गर्व की बात है। इसीलिए जब बात पार्टी की आती है तो मैं कार्यकर्ता हूं और माननीय नितिन नवीन जी मेरे बॉस हैं।
Trending
- गणेश विसर्जन और झांकी को लेकर रायपुर पुलिस अलर्ट, 1000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा और ट्रैफिक
- सेवा संकल्प अभियान- सेवा और योगदान से सामाजिक सरोकार
- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का वैज्ञानिक आकलन: खाद्य संचालनालय और CGCOST के मध्य हुआ MoU
- सेवा की कहानी: परंपरागत गौपालन को आधुनिक तकनीक का साथ, राजनाथ ने खड़ा किया सफल डेयरी व्यवसाय
- रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी को दे सकता है नया जीवन : मुख्यमंत्री साय
- सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये
Thursday, September 24
