publicuwatch24.-नई दिल्ली: बीजेपी में ‘नबीन’ अध्याय शुरू हो रहा है. अगले 24 घंटों में अध्यक्ष पद के लिए सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया में सबसे पहले नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और गडकरी जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे. वहीं, सूत्रों का दावा है कि नितिन नबीन निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे और वह कल अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करेंगे.
सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हलचल तेज है. इस चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए बीजेपी शासित राज्यों के लगभग सभी मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पहुंचे हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं ने अपना समर्थन पत्र जमा किया.
कैसे होता है बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव?
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है और इस प्रक्रिया की देखरेख पार्टी के राष्ट्रीय प्रतिवेदक द्वारा की जाती है.
बीजेपी के संविधान के अनुसार, किसी राज्य के निर्वाचक मंडल के कोई भी 20 सदस्य संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ऐसे व्यक्ति का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं जो चार कार्यकाल तक पार्टी का सक्रिय सदस्य रहा हो और जिसकी सदस्यता के पंद्रह वर्ष पूरे हो चुके हों. लेकिन ऐसा संयुक्त प्रस्ताव कम-से-कम पांच राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हों.
Trending
- जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य : प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन
- सेवा संकल्प अभियान: खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
- बस्तर दशहरा 2026 : सिरहासार भवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई डेरी गड़ाई की रस्म
- भारी बारिश के चलते जिले में सभी स्कूल बंद, DEO ने जारी किया आदेश
- ‘सेवा मेरा योगदान’: बिहान की दीदियों का कचरे से कंचन बनाने का मंत्र
- मिनीमाता महतारी जतन योजना से सुनीता के परिवार को मिली आर्थिक संबल की राह
- कॉलेज और आईटीआई पहुंचे परिवहन विभाग के शिविर, 178 विद्यार्थियों को मिला लर्निंग लाइसेंस
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
Friday, September 25
