publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाल अधिकारों की सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले के ओडगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत विशालपुर में बाल संरक्षण पर केंद्रित व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, यूनिसेफ तथा एग्रिकॉन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला विशालपुर एवं हाई सेकेंडरी स्कूल नवाटोला में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन ओडगी ब्लॉक के नवनियुक्त समन्वयक श्री कृष्ण कुमार गुर्जर एवं श्री धनराज जगते के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
जागरूकता सत्रों के दौरान बाल विवाह की कुप्रथा, लिंग आधारित हिंसा, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच की समझ, शिक्षा का महत्व, बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, गुणों की महत्ता तथा ‘पढ़ाई का कोना’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा 112 एवं महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने “बाल विवाह मुक्त भारत” के संकल्प की शपथ ली और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। ग्रामीण क्षेत्रों में बाल संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।
Trending
- रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व : मुख्यमंत्री साय
- किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा! 154 मामलों में 193 अधिकारी-कर्मचारी पकड़े गए, राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा केस
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
Wednesday, October 28
