publicuwatch24.com-दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन नंबर-2 में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। ICL के सामने PBS-2 के पाइपलाइन से गैस का रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही सेकंड में गैस आग की लपटों में बदल गई। बीएसपी के दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का कार्य शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह ब्लोइंग स्टेशन कोकोवन से जुड़ा हुआ है और यहां से मिलने वाली ब्लोइंग गैस से अन्य विभागों की मशीनें संचालित होती हैं। गैस लीकेज के कारण संयंत्र में कई यूनिटों पर असर पड़ने की आशंका बनी रही, हालांकि स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। संयंत्र प्रबंधन ने गैस रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- 373 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, पहले दिन 223 खिलाड़ी मैदान में उतरे; उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह
- सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : स्वरोजगार को मिला संबल: 65 स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक क्रेडिट लिंकेज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल
- समयबद्ध कार्ययोजना से तेज होगी विकास योजनाओं की रफ्तार, मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को दिए निर्देश
- बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल
Monday, September 28
