publicuwatch24.-रायपुर। सीएम साय ने कहा, नक्सलवाद के विरुद्ध लगातार ऑपरेशन जारी हैं। बीजापुर में हुए एक बड़े अभियान में 12 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। इस ऑपरेशन में हमारे 3 जवान शहीद हुए हैं, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। बता दें कि बस्तर में नक्सलवाद के समूल नाश के लिए चलाए जा रहे मिशन 2026 ने अब अंतिम और निर्णायक चरण में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को बीजापुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल लंबे समय से योजनाबद्ध तरीके से नक्सलियों के ठिकानों को ध्वस्त करने, कैंप विस्तार, सड़क निर्माण और लगातार अभियान चलाने के बाद अब सुरक्षा बल उन इलाकों पर फोकस कर रहे हैं, जहां नक्सली संगठन अपनी आखिरी कोशिशों में जुटा हुआ है।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, मिशन के पहले चरणों में जिन डिवीजनों और जंगलों को नक्सलियों का गढ़ माना जाता था, वे अब फोर्स की पकड़ में आ चुके हैं। नक्सली गतिविधियों का दायरा काफी सीमित हो गया है और संगठन अपनी संरचना बचाने के लिए लगातार पीछे हट रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए फोर्स ने मिशन 2026 की अंतिम लड़ाई की आधिकारिक शुरुआत कर दी है, जो अब बड़े और निर्णायक अभियानों का रूप ले रही है।
Trending
- मुंगेली के हर्ष शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर धमाका, दिल्ली में स्कूल गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व
- खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
- धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- एनआईबीएसएम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ
- बालिका@work कार्यक्रम : आरएमएसए सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
- शहीद गुंडाधुर की धरती पर बदलाव की नई इबारत, बस्तर के 70 सुरक्षा कैंप बनेंगे ‘सेवा डेरा’
- ’सेवा सेतु केंद्र से कम समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम सुधारने में हुई आसानी’
- धमतरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 10 गोवंश मुक्त; ट्रक और आरोपियों से 20 लाख रुपये का माल जब्त
Tuesday, October 27
