publicuwatch24.-रायपुर। राज्य सेवा परीक्षा (सीजीपीएससी) 2025 के लिए नोटिफिकेशन आज जारी होने के आसार हैं। इसके तहत करीब 240 पदों के लिए वैकेंसी आएगी, जो 17 से 20 सेवाओं के लिए होगी। सर्वाधिक पद नायब तहसीलदार के लिए होंगे। इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ख और ग वर्ग की भर्ती भी राज्य सेवा के माध्यम से होगी। डिप्टी कलेक्टर के इस बार 10 से अधिक पद होंगे। पिछली बार 7 थे। इसी तरह डीएसपी के लिए भी 10 से अधिक पद रहेंगे।
पिछली बार 246 पदों के लिए भर्ती निकली थी। इसकी तुलना में पदों की संख्या कम है। इसी तरह पिछले दस वर्षों के आंकड़ों को देखें तो 2015 में सबसे अधिक 352 पदों के लिए भर्ती आई थी। सात बार दो सौ से अधिक पद थे। जबकि दो बार संख्या दो सौ से कम थी। 26 नवंबर की शाम को सीजीपीएससी से सूचना जारी होने की संभावना है। इसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएससी, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग),
सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारी निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी, सहायक जेल अधीक्षक का पद शामिल है। सीजीपीएससी 2025 को लेकर यह संभावना थी कि इस बार नियमों में संशोधन होगा, लेकिन इस बार भी कोई बदलाव होने नहीं जा रहा है। पिछली बार की तरह ही प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी। सिलेबस भी नहीं बदलेगा। इसी तरह प्रीलिम्स फरवरी में आयोजित किए जाने की संभावना है।
Trending
- कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन
- विश्व पर्यटन दिवस 2026 : विशेष लेख :जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका इंतज़ार कर रहा है
- सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान: जल संरक्षण से जल सुरक्षा की ओर बढ़ता ग्राम मुल्ले
- मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान
- कोरबा : दो गायों से शुरू हुई उम्मीद, पांच गायों ने संवारी मिनेश की जिंदगी
- जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया
- पानी की तलाश में बीतता था समय, अब नल खोलते ही मिल रहा स्वच्छ जल- श्रीमती बृंदा
- हर महीने ₹1,000 की सहायता से मजबूत हो रहा दीपा का आत्मविश्वास, छोटी जरूरतों के लिए अब किसी पर निर्भर नहीं
Sunday, September 27
