publicuwatch24.-रायपुर। राज्य सेवा परीक्षा (सीजीपीएससी) 2025 के लिए नोटिफिकेशन आज जारी होने के आसार हैं। इसके तहत करीब 240 पदों के लिए वैकेंसी आएगी, जो 17 से 20 सेवाओं के लिए होगी। सर्वाधिक पद नायब तहसीलदार के लिए होंगे। इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ख और ग वर्ग की भर्ती भी राज्य सेवा के माध्यम से होगी। डिप्टी कलेक्टर के इस बार 10 से अधिक पद होंगे। पिछली बार 7 थे। इसी तरह डीएसपी के लिए भी 10 से अधिक पद रहेंगे।
पिछली बार 246 पदों के लिए भर्ती निकली थी। इसकी तुलना में पदों की संख्या कम है। इसी तरह पिछले दस वर्षों के आंकड़ों को देखें तो 2015 में सबसे अधिक 352 पदों के लिए भर्ती आई थी। सात बार दो सौ से अधिक पद थे। जबकि दो बार संख्या दो सौ से कम थी। 26 नवंबर की शाम को सीजीपीएससी से सूचना जारी होने की संभावना है। इसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएससी, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग),
सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारी निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी, सहायक जेल अधीक्षक का पद शामिल है। सीजीपीएससी 2025 को लेकर यह संभावना थी कि इस बार नियमों में संशोधन होगा, लेकिन इस बार भी कोई बदलाव होने नहीं जा रहा है। पिछली बार की तरह ही प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी। सिलेबस भी नहीं बदलेगा। इसी तरह प्रीलिम्स फरवरी में आयोजित किए जाने की संभावना है।
Trending
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान : योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी व्यवस्था समय पर हो पूरा : खाद्य मंत्री बघेल
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
- स्वास्थ्य सुरक्षा से जनकल्याण” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने की भेंट
- मदकू में विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री साय ने 68.96 करोड़ के 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
Saturday, September 26
