Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नवाचार का केंद्र बना गंगरेल : 200 से अधिक फाउंडर्स ने पिच किए अपने बिजनेस आइडिया

    August 17, 2026

    दोस्तों से लगाई शर्त और कूद गया बांगो डैम में, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक, NDRF चला रही रेस्क्यू अभियान

    August 17, 2026

    वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग ने देर रात मारा छापा, 300 किग्रा पनीर किया सील, जांच के बाद होगी कार्रवाई

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवाचार का केंद्र बना गंगरेल : 200 से अधिक फाउंडर्स ने पिच किए अपने बिजनेस आइडिया
    • दोस्तों से लगाई शर्त और कूद गया बांगो डैम में, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक, NDRF चला रही रेस्क्यू अभियान
    • वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग ने देर रात मारा छापा, 300 किग्रा पनीर किया सील, जांच के बाद होगी कार्रवाई
    • पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    • रायपुर में ‘सावन क्वींस 2026’ का हुआ भव्य आयोजन, ग्रीन कोड थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियों से महिलाओं ने बिखेरा जलवा
    • छात्रहित में लिया गया फैसला- मंत्री टंक राम वर्मा
    • ​भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
    • जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      रायपुर में ‘सावन क्वींस 2026’ का हुआ भव्य आयोजन, ग्रीन कोड थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियों से महिलाओं ने बिखेरा जलवा

      August 17, 2026

      छात्रहित में लिया गया फैसला- मंत्री टंक राम वर्मा

      August 16, 2026

      पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

      August 16, 2026

      मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती

      August 16, 2026

      असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल: सीएम विष्णु देव साय ने राज्यपाल को सौंपा 5 करोड़ का चेक

      August 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » प्रधानमंत्री जनमन योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
    दिल्ली

    प्रधानमंत्री जनमन योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

    adminBy adminOctober 17, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
     publicuwatch24.-नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और प्रशासनिक प्रतिबद्धता से पहचान बनाई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में “आदि कर्मयोगी अभियान” और “प्रधानमंत्री जनमन योजना” के सफल क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। राज्य की ओर से यह पुरस्कार प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ग्रहण किया। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों और जिलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। राष्ट्रपति द्वारा दिए गए इस सम्मान को छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने जनजातीय विकास और प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में देशभर में नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। 
    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कई जिलों को भी विशिष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। धमतरी और कोरिया जिलों के कलेक्टरों, साथ ही मोहला-मानपुर, बालोद और दंतेवाड़ा जिलों को ‘स्क्रीन फेलिसिटेशन अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। इसके अलावा राज्य के एक स्टेट ट्रेनर को भी व्यक्तिगत श्रेणी में विशेष पुरस्कार मिला है, जिन्होंने अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रशिक्षण कार्य कर जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ाने में योगदान दिया। ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ और ‘प्रधानमंत्री जनमन योजना’ का उद्देश्य प्रशासनिक तंत्र को 
     जनजातीय क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाना और सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ ने न केवल योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाई, बल्कि जनभागीदारी और पारदर्शिता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के मेहनती अधिकारियों और कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा- “हमारी सरकार की जनजातीय विकास नीतियाँ अब पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं। यह सम्मान उन कर्मयोगियों को समर्पित है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना और आदि कर्मयोगी अभियान ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे को नई दिशा दी है। इन योजनाओं के माध्यम से न केवल जनजातीय क्षेत्रों में प्रशासनिक पहुंच बेहतर हुई है, बल्कि विकास योजनाओं का लाभ अब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। 
     वहीं, आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री राम विचार नेताम ने भी पूरे विभाग को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा- “यह सम्मान उन कर्मयोगियों को समर्पित है जिन्होंने जनजातीय सेवा को एक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है। छत्तीसगढ़ की धरती ने हमेशा समाजसेवा की मिसाल पेश की है, और यह पुरस्कार उसी भावना का परिणाम है।” मंत्री नेताम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और रोजगार जैसे मूलभूत क्षेत्रों में निरंतर सुधार हो। इसके लिए विभाग निरंतर नीतिगत और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी छत्तीसगढ़ की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आदिकर्मयोगी अभियान जैसे कार्यक्रम प्रशासनिक क्षमता और मानवीय दृष्टिकोण के बीच सेतु का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास देश में “सेवाभाव आधारित शासन प्रणाली” को मजबूत कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान ने एक बार फिर यह साबित किया कि छत्तीसगढ़ प्रशासनिक नवाचार और लोकसेवा सुधारों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    ‘पूरा सिस्टम बचाने में लगा था…’, यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होते ही फूटा विनेश फोगाट का गुस्सा, कहा- अभी जारी रहेगी लड़ाई

    August 3, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

    August 1, 2026

    अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202027
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    नवाचार का केंद्र बना गंगरेल : 200 से अधिक फाउंडर्स ने पिच किए अपने बिजनेस आइडिया

    By Publicuwatch AutherAugust 17, 20260

    publicuwatch24.-धमतरी. धमतरी के गंगरेल जलाशय में रविवार को उद्यमिता और नवाचार का अनूठा संगम देखने…

    दोस्तों से लगाई शर्त और कूद गया बांगो डैम में, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक, NDRF चला रही रेस्क्यू अभियान

    August 17, 2026

    वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग ने देर रात मारा छापा, 300 किग्रा पनीर किया सील, जांच के बाद होगी कार्रवाई

    August 17, 2026

    पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 17, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नवाचार का केंद्र बना गंगरेल : 200 से अधिक फाउंडर्स ने पिच किए अपने बिजनेस आइडिया

    August 17, 2026

    दोस्तों से लगाई शर्त और कूद गया बांगो डैम में, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक, NDRF चला रही रेस्क्यू अभियान

    August 17, 2026

    वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग ने देर रात मारा छापा, 300 किग्रा पनीर किया सील, जांच के बाद होगी कार्रवाई

    August 17, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.