
जानकारी के मुताबिक, भाजयुमो मंडल महामंत्री शिवकुमार वर्मा (उम्र 40 वर्ष) अहिवारा स्थित बीएसपी क्वार्टर में रहता था। उसके पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी कार्यक्रम था। जहां उसने अपनी पत्नी और बेटे को मंगलवार की सुबह भेज दिया। जिसके बाद शिवकुमार घर में अकेला था। इसी दौरान उसने घर के पंखे में रस्सी बांधी और फांसी लगा ली। शाम 4 बजे जब पत्नी और बेटा घर आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से खुला था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। शिवकुमार फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं पत्नी और बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। जिसके बाद घटना की सूचना नंदिनी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसमें मृतक ने लिखा है कि वो अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। इस मौत के लिए वो खुद जिम्मेदार है। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।