publicuwatch24.-दुर्ग। नगर निगम का आगामी वित्तिय वर्ष 2024-25 का प्रस्तावित बजट डबल इंजन की राज्य सरकार के भरोसे है। इस परिषद के कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आयुक्त नगर पालिक निगम को जनहित में सुझाव में कहा है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा शहर विकास के लिए अंधोसरंचना मद एवं अन्य मदो से करोड़ो के बेहद महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत किए गए थे। जिनका अधिकांश का टेण्डर व वर्क ऑर्डर जारी भी हुए। किन्तु कार्य को अप्रारंभ मानते हुए वर्तमान में रोक लगा दी गई। इन कार्यो को जनहित में जल्द प्रारंभ किया जाए साथ ही शिवनाथ नदी तट पर सिवरेज ट्रीटमेंट प्लाट की स्थापना। लालबहादुर शास्त्री स्कूल मिलपारा बिल्डिंग निर्माण। ठगड़ाबांध में 12 माह जलभराव हेतु साइंस कॉलेज के फिल्टर प्लाट से जोड़ा जाए एवं बांध के लिकेज का कार्य हो जिससे 12 वार्डो में जलस्तर की कमी नहीं होगी व सौदर्यीकरण भी कराया जाना आवश्यक है। पटरीपार, बोरसी में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम व शहर में इण्डोर स्टेडियम खेल के लिए आवश्यक है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत 25 तालाबों का सरंक्षण एवं सौदर्यीकरण आवश्यक।