
publicuwatch24.-भिलाई। शिव पारा निवासी श्रीमती रमकु बाई सखलेचा(73 वर्ष) का नेत्रदान संपन्न हुआ अब रमकु बाई के नेत्रों से दो लोग दुनिया देख सकेंगे। रमकु बाई सखलेचा के निधन के पश्चात अभिजीत पारख के प्रयास पर सखलेचा परिवार के मुकेश सखलेचा ,राकेश सखलेचा ,रानू,मनोज,कल्पना ने नेत्रदान हेतु सहमति दी।
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ विशाल उके एवं नेत्र सहायक विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किये। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत सिंह भाटिया,राज आढ़तिया,रितेश जैन,मंगल अग्रवाल,हरमन दुलई,सुरेश जैन,चेतन जैन के सहयोग से नेत्रदान सम्पन्न हुआ।