
publicuwatch24.-दुर्ग। दुर्ग शहर के सबसे पुराने और मशहूर टीवी मेकेनिक श्री कृष्ण लाल परमार के निधन के पश्चात परमार परिवार की ओर से नेत्रदान एवं देहदान कर श्री कृष्ण लाल परमार का शरीर श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द किया। श्री कृष्ण लाल परमार के निधन के पश्चात परिवार के कमलेश सावरिया,हिमांशु,प्रज्ञा चावड़ा ने नेत्रदान एवं देहदान का निर्णय लिया और नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत सिंह भाटिया, राज आढ़तिया, यतीन्द्र चावड़ा, मंगल अग्रवाल, हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, राजेश पारख, दीपक बंसल के सहयोग से नेत्रदान एवं देहदान सम्पन्न हुआ।
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र लहरे एवं डॉ हर्षिका जैन ने कॉर्निया कलेक्ट किये तत्पश्चात संदीप रिसबुड़ ने देहदान की औपचारिकता पूरी की कृष्ण की भांजी प्रज्ञा चावड़ा ने कहा उनके मामा हमेशा सादगी से जीए उनकी इच्छा थी की वो हमेशा समाज के लिए कुछ ऐसा करें की लोगों का भला हो सके और आज उनके निधन के बाद उनके नेत्रों से दो लोग देख सकेंगे और उनके शरीर से मेडिकल के छात्र रिसर्च कर सकेंगे आज हमारे परिवार और समाज को मामा जीने का तरीका सीखा गए। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य यतीन्द्र चावड़ा ने कहा श्री कृष्ण लाल परमार ने जीवन भर लोगों की सेवा की।