
publicuwatch24..बालोद। छड़ की रिंग चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सैयद इजहार अली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि निर्माणाधीन भवन के पास रखे 8 एमएम की 60-70 नग लोहे की छड रिंग को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान चोरी गये गशरूका व अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया. तब पुलिस को सफलता मिली है. उक्त कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक राकेश ठाकुर, सउनि विजय जगत, आरक्षक धर्मेन्द्र सेन, मनोज साहू, रवि यादव, भुनेश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही है।