Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान- सेवा और योगदान से सामाजिक सरोकार

    September 23, 2026

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 23, 2026

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा संकल्प अभियान- सेवा और योगदान से सामाजिक सरोकार
    • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का वैज्ञानिक आकलन: खाद्य संचालनालय और CGCOST के मध्य हुआ MoU
    • सेवा की कहानी: परंपरागत गौपालन को आधुनिक तकनीक का साथ, राजनाथ ने खड़ा किया सफल डेयरी व्यवसाय
    • रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी को दे सकता है नया जीवन : मुख्यमंत्री साय
    • सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये
    • सफलता की कहानी- समेकित खेती से संवरी केकराखोली की तस्वीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सेवा संकल्प अभियान- सेवा और योगदान से सामाजिक सरोकार

      September 23, 2026

      विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      September 23, 2026

      छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का वैज्ञानिक आकलन: खाद्य संचालनालय और CGCOST के मध्य हुआ MoU

      September 23, 2026

      रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी को दे सकता है नया जीवन : मुख्यमंत्री साय

      September 23, 2026

      छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट

      September 23, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » भारतीय क्रिकेट में उभरता टेलेंट और शिवम मावी का कमाल
    खेल

    भारतीय क्रिकेट में उभरता टेलेंट और शिवम मावी का कमाल

    adminBy adminJanuary 4, 2023No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    K.W.N.S.-एक ज़माना वह था जब भारतीय क्रिकेट जगत में मुंबईया लॉबी का वर्चस्व था। उस वक्त सुनील गावस्कर ,अशोक मांकड़,संजय मांजरेकर और फिर रविशंकर शास्त्री जैसे खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी हैसियत मनवाया करते थे। कहते हैं कि समय का पहिया घूमता रहता है। बाद में ऐसा भी हुआ कि भारतीय क्रिकेट टीम में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों से भी खिलाड़ी आने लगे। झारखंड के महेंद्र सिंह धोनी इसकी ताजातरीन मिसाल हैं जो ना केवल सफल कप्तान,सफल विकेट कीपर और एक कामयाब ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं। अब धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और अपना बिजनेस भी कर रहे हैं।
    यहां हम इस बात का जिक्र इसलिए कर रहे हैं कि अब भारतीय क्रिकेट में किसी एक प्रांत का वर्चस्व नहीं है बल्कि टेलेंट इतना ज्यादा उभर रहा है कि चयन समिति के सामने भी चुनौतियां पैदा हो चुकी हैं कि वह किसको टीम में खिलाए और किसको नहीं।असल में जिस प्रकार टेस्ट मैच,वन डे मैच,टी20 और आईपीएल के वजूद में आने से क्रिकेट में ना सिर्फ प्रतिस्पर्धा बढ़ी है बल्कि खिलाड़ियों को मौके भी हासिल हो रहे हैं।
    ताजा मिसाल शिवम मावी की है जो उत्तर प्रदेश के नोएडा के ही निवासी हैं।आज उनका परिवार प्रफुल्लित है।वह अपने बेटे को टी20 क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ खेलते देख रहे हैं। शिवम 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने श्रीलंका के 4 विकेट उखाड़कर फेंक दिए और भारत ने मैच जीत लिया।शिवम की आईपीएल में तगड़ी बोली लगी और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटन्स ने उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 करोड़ में खरीदा। वह पांड्या की उम्मीदों पर भी खरे उतर रहे हैं।
    एक ज़माना था जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में केवल वन डे या टेस्ट मैचों का ही बोलबाला था।घरेलू क्रिकेट में केवल रणजी ट्रॉफी ,दिलीप ट्रॉफी या ईरानी ट्रॉफी पर खिलाड़ियों की उम्मीदें टिकी होती थीं।खिलाड़ी स्टेट के लिए खेलते-खेलते रिटायर हो जाते थे।ना इतना पैसा मिलता था ,ना मौके और ना शोहरत मगर आज तीनों ही मिलते हैं।
    ये बीसीसीआई की दूरअंदेशी का ही परिणाम है कि क्रिकेट का इतना विस्तार हुआ है।बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है।आईपीएल में स्वदेशी ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी खेलने को बेताब रहते हैं क्योंकि यहां क्रिकेटरों पर पैसे की बारिश होती है।
    ये अच्छी बात है कि जिन क्रिकेटरों को कल तक टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलती थी आज वह करोड़ों कमा रहे हैं।खिलाड़ी किसी भी देश में जाएं वह हमारे मुल्क की नुमाइंदगी करते हैं।जब वह आर्थिक रूप से मज़बूत रहेंगे तभी अपना 100 फीसदी प्रदर्शन कर सकते हैं।शिवम मावी ने अपने डेब्यू मैच में जिस प्रकार धाक जमाई है,उनसे आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
    उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज शिवम मावी के लिए पिछले 12 दिन काफी शानदार रहे। 23 दिसंबर 2023 को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में वह 6 करोड़ रुपये में बिके थे। इसके बाद टीम इंडिया (Team India) के लिए उनका बुलावा आ गया। श्रीलंका के खिलाफ पहले ही टी20 में खेलने का मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट। इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे बेहतर डेब्यू नहीं हो सकता।
    अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शिवम मावी को इस दिन का इंतजार था। यहां तक पहुंचने का सफर भी आसान नहीं रहा। कुल 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद करने वाला 24 साल यह गेंदबाज अपने करियर में चोट से काफी अपसेट भी रहा, लेकिन जब मौका मिला तो उसे दोनों हाथों से लपका।जनभावना टाइम्स की ओर से शिवम मावी को हार्दिक शुभकामनाएं।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    IPL 2025: मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार,  पंजाब के खिलाफ ये 5 स्टार खिलाड़ी बने मैच के मुजरिम

    May 27, 2025

    IPL 2025- ऐसी हो सकती है कोलकाता और बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

    May 17, 2025

    क्रिकेट इतिहास का वो कप्तान.. जो भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए खेला

    January 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201951

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    रायपुर

    सेवा संकल्प अभियान- सेवा और योगदान से सामाजिक सरोकार

    By Publicuwatch AutherSeptember 23, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। किसी गरीब मां के लिए वह क्षण कितना बड़ा होता होगा, जब…

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 23, 2026

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का वैज्ञानिक आकलन: खाद्य संचालनालय और CGCOST के मध्य हुआ MoU

    September 23, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान- सेवा और योगदान से सामाजिक सरोकार

    September 23, 2026

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 23, 2026

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    September 23, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201951

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.