
K.W.N.S.- बालोद। शराब भठ्ठी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में संलिप्त 2 कर्मचारी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी नंदकिशोर निर्मलकर ने थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराया कि देशी कम्पोजिट मंदिरा दुकान गुण्डरदेही का ताला तोड़कर मंदिरा दुकान में प्रवेश कर लॉकर में रखे नगदी रकम 5,76,770 रूपये, देशी विदेशी मंदिरा कीमती 30,620 रूपये व डी.व्ही. आर. कीमती करीबन 3000 रूपये जुमला कीमती 6,10,390 रूपये को अज्ञात चोंरो द्वारा चोरी कर ले गया है, जिस रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला बालोद द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।
घटना के बाद सभी शराब भठ्ठी स्टाफ से पुछताछ करने से कुछ स्टाफ की गतिविधि संदिग्ध प्रतित हुई। घटना की प्रकृति को देखकर घटना मे शराब भठ्ठी स्टाफ के शामिल होने की अंदेशा को देखते हुए, शराब भठ्ठी के सभी 16 कर्मचारियो की सतत निगरानी रखते हुए गुण्डरदेही एंव उसके आसपास के पुर्व मे चोरी के प्रकरण मे जेल गये संदिग्धो की भी निगरानी किया गया। इसी दौरान थाना गुण्डरदेही के चोरी के प्रकरण मे जेल गये कोमु निषाद व गुण्डा बदमाश जालम गाडा के द्वारा जुए एवं खाने पिने मे काफी पैसा खर्च करना तथा कोमु निषाद के द्वारा एक महंगा मोटर सायकल खरीदना पता चला जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा गठित टीम के द्वारा दोनो को थाना लाकर कडाई से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए घटना मे शामिल अन्य तीन आरोपीयो के नाम का खुलासा किया।