
K.W.N.S.-जब भी बात भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की होती है तो क्रिकेट फैंस में उत्साह अलग ही होता है। हर कोई इनका मैच देखने के लिए बेताब रहता है। वहीं एक बार फिर से ये दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2022 में भिड़ने वाली है। T20 World Cup 2022 में भारत और पाक की भिडंत 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होगी। बता दे, इस मैच का क्रेज इतना है कि इसकी सभी टिकटें पहले ही बिक चुकी है। बता दे, इस बार टी20 विश्व कप 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया में शुरू होगा जिसमें भारत और पाकिस्तान का मुकाबला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार इस प्रतियोगिता के लिए अभी तक पांच लाख से अधिक प्रशंसकों ने टिकट खरीदे हैं। इनमें भारत और पाकिस्तान का मैच भी शामिल है जिसके सभी टिकट बिक चुके हैं।