
K.W.N.S.-धरसीवां। बेतरतीब ढंग से बने सिक्स लाइन और उसी को सांकरा में पार्किंग बनाने से गुरुवार सुबह फिर बड़ा हादसा हुआ है। जहां बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सांकरा निको से बिलासपुर की ओर जाने वाली सिक्स लाइन के फोरलेन ब्रिज के सामने हुआ।
बता दें कि, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता- पुत्री को जोरदार टक्कर मारते हुए बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे पिता-पुत्री का शरीर कई हिस्सों में बंट गया। सिक्स लाइन मृतकों के खून से रंग गई। जिसने भी ये हादसा देखा उसकी आंखें नम हो गई। घटना का कारण सांकरा में सिक्स लाइन पर अंडरब्रिज का ना होना बताया जा रहा है।