
publicuwatch24.com, सूरजपुर। डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग छत्तीसगढ़ 11 मार्च 2021 को प्रतापपुर जिला सूरजपुर के दौरे पर रहेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे प्रातः 9.45 बजे शासकीय निवास स्थान रायपुर से पुलिस ग्राउण्ड रायपुर हेलीपेड के लिए कार द्वारा रवाना होंगे। हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 10.00 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से शासकीय कालीदास महाविद्यालय प्रतापपुर जिला सूरजपुर, हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे। 10.45 बजे शासकीय कालीदास महाविद्यालय प्रतापपुर, जिला सूरजपुर आगमन होगा एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। 4.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा शासकीय कालीदास महाविद्यालय प्रतापपुर, जिला सूरजपुर के हेलीपेड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 5.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे।