Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष

    November 19, 2026

    ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत

    November 19, 2026

    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
    • ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
    • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
    • धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा
    • बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
    • IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
    • राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट
    • दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

      November 19, 2026

      बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं

      November 19, 2026

      IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

      November 19, 2026

      राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट

      November 19, 2026

      दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक

      November 19, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home »  विशेष : मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से संवर रहा छत्तीसगढ़ का बचपन, दूर हो रहा कुपोषण…
    रायपुर

     विशेष : मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से संवर रहा छत्तीसगढ़ का बचपन, दूर हो रहा कुपोषण…

    adminBy adminFebruary 28, 2021No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    publicuwatch24.com,रायपुर। किसी भी देश की बुनियाद उसके नागरिक होते हैं और अच्छे नागरिक वही बनते हैं, जिनके बचपन की बुनियाद मजबूत हो. वो स्वस्थ हों, शिक्षित हों. पश्चिमी देशों की तरह देश में भी कुपोषण एक बड़ी समस्या है. कुपोषण के खिलाफ चल रही जंग में देश को अगर साथ मिला है तो वो है यूनिसेफ का. बावजूद कई राज्य ऐसे हैं जहां कुपोषण एक बड़ी समस्या अभी भी बना हुआ है. अपनी भौगोलिक परिस्थितियों, अशिक्षा, गरीबी और नक्सल समस्याओं की वजह से छत्तीसगढ़ भी उन सबसे ज्यादा कुपोषित राज्यों में से एक रहा है.
    इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के लिए अगर आवश्यकता थी तो वह थी मजबूत इच्छा शक्ति, इरादे और संवेदनशीलता की. इसी संवेदनशीलता का ही परिणाम है जब सूबे के मुखिया भूपेश बघेल ने भविष्य के छत्तीसगढ़ को सिर झुकाकर अपने नौ निहालों के स्वास्थ्य के लिए चिंतित देखा तो सूबे में सुपोषण एक मिशन बन गया, और प्रदेश में शुरुआत हुई एक नए मिशन की, वह मिशन था छत्तीसगढ़ के गर्व का, अपने नौनिहालों को स्वस्थ और सुपोषित बनाने का, वह मिशन ‘मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान’ था.
    इस अभियान के तहत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिये घर-घर पहुंचने लगी और बच्चों को सुपोषित आहार प्रदान किया जाने लगा. सरकार को इन चुनौतियों से लोहा लेते हुए अभी साल भर भी गुजरे नहीं हुआ था कि कोरोना महामारी का संकट सामने आ खड़ा हुआ. परिवहन के सारे साधन बंद कर दिये गए और देश में लॉकडाउन लगा दिया गया.
    ऐसे में अन्य राज्यों में रह रहे छत्तीसगढ़ियों के अलावा अन्य राज्य के लोग भी अपने राज्यों की ओर लौटने लगे. अपने छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ पैदल मीलों-हजारों किलोमीटर की दूरी तय करते लोग छत्तीसगढ़ पहुंचे. लोगों के साथ ही उनके बच्चों के मुरझाए चेहरे थे. देश में इन्हें प्रवासी नाम दिया गया। सूबे के हर जिले में इनके ठहरने का इंतजाम किया गया.
    लॉकडाउन में सूबे के बच्चों के साथ ही देश के अन्य राज्यों से आ रहे बच्चों को कुपोषण से दूर रखना सबसे बड़ी चुनौती थी. इस चुनौती को स्वीकार करते हुए सूबे की भूपेश सरकार ने अपनी जवाबदेही निभाते हुए घर-घर एक-एक बच्चे तक सुपोषित आहार पहुंचाने की रुपरेखा खींची. इसी का नतीजा था कि कोरोना काल में जहां देश के अन्य राज्यों में कुपोषण की दर तेजी से बढ़ी वहीं छ्तीसगढ़ में कुपोषण को मात मिलने लगी.
    उदाहरण के तौर पर दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक स्थित इन दो गांवों गुजरा और बटरेल हैं, जो कुपोषण से पूर्ण मुक्त हो चुके हैं. मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत यह बड़ी सफलता मिली है. कोरोना काल में दिक्कतों के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग के संकल्पबद्ध कार्यकर्ताओं ने यह लक्ष्य प्राप्त किया है. यह बेहद मुश्किल लक्ष्य है क्योंकि स्वास्थ्यगत परिस्थिति के चलते कोई न कोई बच्चा कुपोषण के दायरे में आ ही जाता है ऐसे में संपूर्ण सुपोषण के लक्ष्य को प्राप्त करना बड़ी सफलता है.
    मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन के अंतर्गत गुजरा ग्राम पंचायत के 6 आंगनबाड़ी केंद्रों के 150 बच्चों में 16 बच्चे कुपोषित चिन्हांकित किये गए थे. मिशन के अंतर्गत लगातार इन बच्चों की बेहतर फीडिंग की गई और नतीजा सामने आया है. पिछले हफ्ते मटिया ग्राम की एकमात्र कुपोषित बच्ची क्षमा भी कुपोषण के दायरे से बाहर आ गई. गुजरा गांव दो महीने पहले ही कुपोषण के दायरे से बाहर आ गया था. इसी प्रकार बटरेल में अक्टूबर 2019 में 177 बच्चों में से 5 कुपोषित थे। अभी यहाँ 230 बच्चे हैं और एक भी कुपोषित नहीं है.
    जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन के अंतर्गत कुपोषित बच्चों को कुपोषण के दायरे से बाहर निकालने का कार्य निरंतर जारी है. इसे ट्रैक करने के लिए सुपोषण साफ्टवेयर भी दुर्ग जिले में बनाया गया है. प्रथम फेस के लिए 11 हजार कुपोषित बच्चे चयनित किए गए थे. इसमें से लगभग 3600 कुपोषण की श्रेणी से बाहर आ गए थे. दूसरे चरण के बाद लगभग छह हजार बच्चे कुपोषण के दायरे में हैं जिन्हें सुपोषित करने निरंतर कार्य किया जा रहा है.
    इस तरह कदम दर कदम पहुँचे मंजिल पर
    कुपोषण मुक्ति का लक्ष्य लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर गृह भेंट के लिए पहुँचे. कार्यकर्ता लता नायर ने बताया कि हमने गृह भेंट के दौरान लोगों को बताया कि बच्चों को कुपोषण से बचाने बीच-बीच में खिलाना बेहद आवश्यक है. नारियल तेल के साथ रोटी देने की सलाह दी गई। पहले बच्चों के आहार में केवल चावल शामिल था, हमने रोटी की भी आदत की. खाने में मुनगा और भाजियों का समावेश किया। हमने अपनी आंगनबाड़ी में मुनगा भी रोपा.
    महिला पुलिस वालंटियर की ली मदद
    लोगों को कुपोषण मुक्ति के लिए प्रेरित करने अभिनव पहल महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई. पाटन ब्लॉक के परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा ने बताया कि महिला पुलिस वालंटियर की सहायता भी ली गई. वालंटियर शाम के भोजन के समय बच्चों के परिजनों से मिलने रोज पहुँचे. इससे नियमित रूप से बच्चों का आहार रूटीन में आ गया.
    गृह भेंट की फोटो व्हाटसएप ग्रुप पर
    कार्यकर्ताओं के हर दिन गृह भेंट का शेड्यूल तय किया गया. इसके फोटोग्राफ कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर को देने थे और इस तरह से जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं की मानिटरिंग की गई. कार्यकर्ताओं ने इसमें फीडबैक भी शेयर किये और व्हाटसएप ग्रुप्स के माध्यम से उन्हें सलाह दी गई. गुजरा केंद्र की सुपरवाइजर समता सिंह ने बताया कि हर दिन यह फोटो उच्चाधिकारियों को शेयर किये जाते हैं.
    सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने भी लगाया जोर
    ग्राम पंचायत गुजरा में सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को सफल करने पर पूरा जोर लगाया. ग्राम गुजरा में यह लक्ष्य पूरा प्राप्त कर लिया गया था. मटिया में केवल क्षमा इस दायरे से बाहर थी. क्षमा को भी सुपोषित करने पूरा जोर लगाया गया. अब क्षमा भी कुपोषण के दायरे से बाहर है.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

    November 19, 2026

    बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं

    November 19, 2026

    IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

    November 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    Uncategorized

    कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष

    By Publicuwatch AutherNovember 19, 2026

    3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत

    November 19, 2026

    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा

    November 19, 2026

    धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

    November 19, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष

    November 19, 2026

    ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत

    November 19, 2026

    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा

    November 19, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.