
publicuwatch24.com,जशपुरनगर । कलेक्टर महावेद कावरे ने फरसाबहार विकासखंड के दर्शनीय स्थल कोतेबिरा में स्वच्छता बेरियर का शुभांरभ किया इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री के एस मंडावी, अनुविभागीय अधिकारी फरसाबहार श्री चेतन साहू, सीईओ जनपद पंचायत फरसाबहार श्री ए.सी.कछवाहा, जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन राजेश जैन, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने स्वच्छताग्राही महिलाओं के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनांए प्रदान की एवं उन्हें अच्छे से कार्य करने के लिए प्रोत्सहित किया। इस दौरन कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों द्वारा स्वच्छताग्राही महिलाओं को स्वच्छता शुल्क भी प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर ने कोतेबिरा दर्शनीय स्थल का निरीक्षण करते हुए परिसर की साफ-सफाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रगतिरत सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने आम नागरिकों से पर्यटन स्थल पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने, एवं गंदगी न फैलाने की अपील की। स्वच्छताग्राही महिलाओं द्वारा दर्शनीय स्थल पर भ्रमण के लिये आने वाले लोगो से शुल्क लेने, परिसर पर स्वच्छ्ता बनाए रखने का कार्य किया जाएगा।