publicuwatch24.-अंबिकापुर. सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह थाना प्रभारी को फटकार लगाते दिख रहे हैं. कह रहे हैं अगर चोर नहीं पकड़े जा रहे, तो मुझे छुड़ाने आ जाएं या पुलिस टीम भेजें. पूरा मामला ट्रेडिंग कंपनी में हुए 50 लाख रुपये की चोरी से जुड़ा हुआ है. पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी है.
अग्रसेन भवन में सोमवार शाम को व्यापारी घटना से अवगत कराते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल से कहते हैं कि पुलिस मामले में केस दर्ज करने के बाद कोई एक्शन नहीं ले रही है. आरोप लगाया कि थाना प्रभारी को खर्चा पानी भी दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है. इसके बाद मंत्री राजेश ने जेब से अपना फोन निकाला और सीधे संबंधित कोतवाली थाना प्रभारी को कॉल मिलाया. मंत्री ने कहा कि 40-50 व्यापारियों ने मुझे बांधकर बैठा लिया है. अगर चोरों को नहीं पकड़ पा रहे हैं, तो मुझे छुड़ाने आ जाएं.
मंत्री के इस तेवर के बाद थाना प्रभारी ने मामले में दो दिन के भीतर कार्रवाई करने की मोहलत मांगी. अब व्यापारियों को चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेने की उम्मीद है.
जानिए क्या है पूरा मामला?
खरसिया नाका स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के संचालक कान्हा अग्रवाल ने करीब एक महीने पहले कोतवाली थाना में 50 लाख रुपये के चोरी की शिकायत की थी. फर्म में पिछले छह साल से काम करने वाली बिलिंग ऑपरेटर अंजुम निशा और पूर्व कर्मचारी रविंद्र यादव उर्फ विक्की पर फर्जी सील और रसीदें तैयार करने का आरोप लगाया गया है. इसके माध्यम से बीते 4 महीनों में कंपनी का सामान पिकअप और अन्य वाहनों के जरिए गंगापुर स्थित एक अन्य गोदाम में खपाया गया. कंपनी कर्मचारी के खुलासे पर मिलान किया गया, तब 50 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी सामने आई. इस मामले में मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें हैं.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB-EOW की कार्रवाई जारी, दोषियों को नहीं मिलेगी राहत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- 50 व्यापारियों ने मंत्री को बनाया बंधक! राजेश अग्रवाल ने TI को कॉल लगाकर कहा- पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं… जानें पूरा मामला
- कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट पहुंचे भूपेश बघेल, खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी
- मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, तीन घंटे तक आमजनों से करेंगे सीधा संवाद
- जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली रैली, कहा- 2028 में छत्तीसगढ़िया समाज इस सरकार को सत्ता से करेगा बाहर
Tuesday, November 24
