Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल

    November 3, 2026

    विशेष लेख : राज्योत्सव–2026 : श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण पहल, 54 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 16.94 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों की झलक : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल
    • विशेष लेख : राज्योत्सव–2026 : श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण पहल, 54 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 16.94 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित
    • राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों की झलक : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ
    • बिहान योजना से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर ढाई एकड़ में शुरू की खीरे की खेती, अच्छी पैदावार से बढ़ी आमदनी
    • पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर प्रदेश की जनता का सपना किया साकार – धरमलाल कौशिक
    • युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • ’किरोड़ीमल महाविद्यालय में बनेंगी 12 नई कक्षाएं और 9 अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब एवं सेमिनार हॉल की भी मिलेगी सुविधा’
    • आत्मविश्वास, परिश्रम और प्रतिभा से बनाएं अपनी अलग पहचान, शिक्षा के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं युवा : राज्यपाल रमेन डेका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल

      November 3, 2026

      विशेष लेख : राज्योत्सव–2026 : श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण पहल, 54 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 16.94 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित

      November 3, 2026

      राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों की झलक : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ

      November 3, 2026

      बिहान योजना से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर ढाई एकड़ में शुरू की खीरे की खेती, अच्छी पैदावार से बढ़ी आमदनी

      November 3, 2026

      पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर प्रदेश की जनता का सपना किया साकार – धरमलाल कौशिक

      November 3, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » ’किरोड़ीमल महाविद्यालय में बनेंगी 12 नई कक्षाएं और 9 अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब एवं सेमिनार हॉल की भी मिलेगी सुविधा’
    रायपुर

    ’किरोड़ीमल महाविद्यालय में बनेंगी 12 नई कक्षाएं और 9 अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब एवं सेमिनार हॉल की भी मिलेगी सुविधा’

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 3, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    ’एक वर्ष के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्थायी मंच और डोम का भी होगा निर्माण’

    ’रायगढ़ में 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी आधुनिक सुविधा’

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर रायगढ़ जिले को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को शासकीय किरोड़ीमल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायगढ़ में 10 करोड़ 78 लाख 80 हजार रुपये की लागत से प्रस्तावित नवीन भवन एवं प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
    इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण और उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अधोसंरचना विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम और प्रतिस्पर्धी बनाने का आधार है। उन्होंने कहा कि किरोड़ीमल महाविद्यालय में लंबे समय से भवन एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इस महत्वपूर्ण मांग के पूरा होने से महाविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा।
    ’12 नई कक्षाओं और 9 प्रयोगशालाओं से बदलेगी महाविद्यालय की तस्वीर’
    वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि स्वीकृत निर्माण कार्यों के अंतर्गत महाविद्यालय के पुराने भवन का विस्तार करने के साथ ही नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें कुल 12 नई कक्षाएं, 9 प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, सेमिनार हॉल और स्टाफ रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्थायी सांस्कृतिक मंच और डोम का भी निर्माण किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के विकसित होने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ शोध, प्रायोगिक अध्ययन, तकनीकी शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के बेहतर अवसर मिलेंगे। महाविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    ’एक वर्ष में निर्माण पूरा करने के निर्देश, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता’
    वित्त मंत्री चौधरी ने निर्माण एजेंसी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शासन ने बड़ी राशि स्वीकृत की है। इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द नई सुविधाओं का लाभ मिल सके।
    ’युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 4 लाख रुपये तक की सहायता’
    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना, अनुशासन बनाए रखना और निरंतर परिश्रम करना आवश्यक है। विद्यार्थी जीवन के अगले चार-पांच वर्ष भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए युवाओं को इस समय का सदुपयोग करते हुए अपनी क्षमताओं को विकसित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। राज्य सरकार की युवा योजना के अंतर्गत यूपीएससी की तैयारी करने वाले चयनित 200 विद्यार्थियों को कोचिंग शुल्क के साथ दिल्ली में आवास और भोजन के लिए लगभग 3.50 लाख से 4 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है।
    इसी प्रकार पीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग और व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए शिखर, उड़ान और मंजिल जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने और अपने करियर के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।
    ’40 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर’
    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि रायगढ़ में केलो नदी के किनारे लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर विकसित किया जा रहा है। यह परिसर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आधुनिक अध्ययन एवं मार्गदर्शन केंद्र के रूप में विकसित होगा।
    उन्होंने बताया कि नालंदा परिसर में आधुनिक पुस्तकालय, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर मार्गदर्शन, उद्यमिता, स्वरोजगार तथा विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को मार्गदर्शन एवं सहायता की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय अध्ययन सुविधाएं प्राप्त होंगी।
    ’रायगढ़ में उच्च शिक्षा के नए संस्थानों का हो रहा विस्तार’
    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ को उच्च शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में उद्यानिकी महाविद्यालय, प्रयास विद्यालय, कला एवं संगीत महाविद्यालय, फिजियोथेरेपी कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय और बीपीएड कॉलेज जैसी शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि विधि महाविद्यालय के लिए भी 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन प्रयासों का उद्देश्य रायगढ़ के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और करियर निर्माण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
    ’कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से हासिल किया जा सकता है हर लक्ष्य’
    वित्त मंत्री चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपने जीवन के संघर्षों और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि सामान्य ग्रामीण परिवार से निकलकर भी कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर जीवन में बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
    उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों से सामूहिक प्रयासों के माध्यम से किरोड़ीमल महाविद्यालय को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालयों में स्थापित करने की दिशा में कार्य करने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव के आयोजन के लिए 50 हजार रुपये तक की सहायता देने की घोषणा भी की।
    ’पुराने और नए भवन में इस प्रकार विकसित होंगी सुविधाएं’
    प्रस्तावित निर्माण कार्य के अंतर्गत महाविद्यालय के पुराने भवन के ऊपर 6 नई कक्षाओं और 3 प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा। वहीं नवीन भवन को भूतल एवं प्रथम तल के रूप में विकसित किया जाएगा। नवीन भवन के भूतल पर एक स्टाफ रूम, दो कक्षाएं, एक पुस्तकालय और चार प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। प्रथम तल पर चार कक्षाएं, एक कंप्यूटर प्रयोगशाला, एक सेमिनार हॉल और दो अन्य प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा।
    इस प्रकार संपूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण होने पर महाविद्यालय में कुल 12 नई कक्षाएं और 9 प्रयोगशालाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, सेमिनार हॉल एवं स्टाफ रूम जैसी सुविधाओं के विस्तार से महाविद्यालय की शैक्षणिक अधोसंरचना और सुदृढ़ होगी।
    ’प्रायोगिक, तकनीकी और डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा’
    नई प्रयोगशालाओं के निर्माण से विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों को प्रायोगिक अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे। कंप्यूटर प्रयोगशाला के माध्यम से तकनीकी एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सेमिनार हॉल में शैक्षणिक संगोष्ठियों, व्याख्यानों, कार्यशालाओं और अन्य अकादमिक गतिविधियों का आयोजन किया जा सकेगा।
    पुस्तकालय के विस्तार से विद्यार्थियों को अध्ययन एवं संदर्भ सामग्री की बेहतर सुविधा मिलेगी। स्थायी सांस्कृतिक मंच एवं डोम के निर्माण से महाविद्यालय में सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए भी सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी।
    ’करमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति से दिखी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति’
    भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को प्रदर्शित करते हुए करमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को स्मृति चिह्न भेंट किया।
    इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति  डिग्रीलाल साहू, सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, मुकेश जैन, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल

    November 3, 2026

    विशेष लेख : राज्योत्सव–2026 : श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण पहल, 54 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 16.94 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों की झलक : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ

    November 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    रायपुर

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल

    By Publicuwatch AutherNovember 3, 20260

    शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अधोसंरचना विकास से बदल रही बेमेतरा जिले की तस्वीर, उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    विशेष लेख : राज्योत्सव–2026 : श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण पहल, 54 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 16.94 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों की झलक : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ

    November 3, 2026

    बिहान योजना से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर ढाई एकड़ में शुरू की खीरे की खेती, अच्छी पैदावार से बढ़ी आमदनी

    November 3, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल

    November 3, 2026

    विशेष लेख : राज्योत्सव–2026 : श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण पहल, 54 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 16.94 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों की झलक : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ

    November 3, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.