publicuwatch24.-रायपुर। सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को धरातल पर उतारने और सहकारिता आंदोलन को नई गति देने के प्रयासों के तहत, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधि के रूप में विशेष रूप से शिरकत की।
विगत पांच वर्षों में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम ने तय किए सफलता के नए आयाम- शशिकांत द्विवेदी
बैठक के दौरान मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने सहकारिता क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व बदलावों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC)की स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी, लेकिन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों के दौरान संस्था ने अभूतपूर्व प्रगति की है और कई नए मुकाम हासिल किए हैं। द्विवेदी ने बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में सहकारिता के माध्यम से किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी समितियों को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और पहलों को भी रेखांकित किया।
सहकार से समृद्धि के विजन को मजबूत करना और सहकारी संस्थाओं की वित्तीय व ढांचागत क्षमता को बढ़ाना है। इस बैठक में देश भर के सहकारी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सहकारी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
Trending
- 11 नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ के कपाट,
- छठ महापर्व पर बन रहा खास संयोग, कमजोर सूर्य वालों के लिए शुभ अवसर
- राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, आवासीय योजनाओं की जानकारी लेने उमड़े लोग
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
- श्मशान काली का क्या है
- जिला स्तरीय राज्योत्सव में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी महफिल
- राज्योत्सव 2026:36 विभूतियों को मिलेगा प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा
- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Monday, November 2
