publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित अशोका रतन में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस आयोजन में बच्चों से लेकर महिलाओं तक ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गरबा और डांडिया की धुन पर थिरकते लोगों ने उत्सव में भक्ति और उल्लास के रंग भर दिए। अष्टमी पर माता रानी के नौ स्वरूपों की झांकी भी देखने को मिली।
गरबा और डांडिया का उत्साह हुआ डबल
जानकारी के मुताबिक, अशोका रतन में पंचमी के अवसर पर चार दिवसीय गरबा कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। आयोजन के दौरान हर उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया के जरिए नवरात्रि के उत्साह को खास बना दिया।
अष्टमी पर दिखीं माता रानी के नौ स्वरूपों की झांकी
आयोजन के चौथे दिन अष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में सजाया गया। बच्चों ने माता रानी के नौ स्वरूपों की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया और उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।
Trending
- चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त
- सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
- श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ
- वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
Sunday, October 25
