स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हीमोग्लोबिन और रक्त समूह की भी हुई जांच
publicuwatch24.-रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिवस युवाओं में मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज कबीरधाम जिले के शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय सहसपुर लोहारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय कबीरधाम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 10 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपनी सहभागिता निभाई।
शिविर में महाविद्यालय के 9 छात्र-छात्राओं और एक भूतपूर्व छात्र सहित कुल 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। साथ ही हीमोग्लोबिन स्तर और रक्त समूह की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के महत्व से परिचित कराना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना था।
शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान के प्रति जागरूक रहने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, रेडक्रॉस इकाई के स्वयंसेवक तथा स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम उपस्थित रही।
Trending
- ’सेवा संकल्प अभियान’ : ’ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप’
- सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती, एमसीबी जिले में 10 महतारी सदनों के निर्माण के लिए स्वीकृति
- सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन रक्तदान शिविर आयोजित, 10 लोगों ने किया रक्तदान
- सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन जिला अस्पताल कोंडागांव में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
- धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 641 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, 51 हितग्राहियों को बांटे गए चश्मे
- देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
- ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन’
- विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
Saturday, October 17
