प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण से पूरा हुआ सपना, पांच सदस्यीय परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना
publicuwatch24.-कोरिया। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने वाले ग्राम पंचायत बोड़ार के श्री नंदलाल का पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजनादृग्रामीण से पूरा हुआ है। खेती-किसानी से परिवार की आजीविका चलाने वाले नंदलाल के लिए सीमित आय में मकान बनाना कठिन था। योजना से मिली आर्थिक सहायता और अपनी बचत से उन्होंने पक्का आवास तैयार किया है। अब उनका पांच सदस्यीय परिवार सुरक्षित घर में सुकून से रह रहा है।
जनपद पंचायत बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत बोड़ार निवासी नंदलाल के पिता का नाम सिंगारसाय है। किसान परिवार में पले-बढ़े नंदलाल ने अपना अधिकांश जीवन खेती-किसानी में बिताया। पैतृक संपत्ति में मिली कुछ कृषि भूमि और कच्चा मकान ही परिवार का सहारा थे। उनके मन में पक्का घर बनाने की इच्छा थी, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण यह पूरी नहीं हो पा रही थी।
आर्थिक सहायता से मिली निर्माण की राह
विगत वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण की पात्रता सूची में नंदलाल का नाम शामिल हुआ। योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलने पर उन्होंने आवास निर्माण शुरू किया। इसमें अपनी बचत की कुछ राशि भी लगाई और परिवार के लिए पक्का मकान बनाकर तैयार किया।
आवास बनने से परिवार की एक बड़ी जरूरत पूरी हुई है। कच्चे मकान में रहने के दौरान मौसम और सुरक्षा को लेकर बनी रहने वाली चिंता से अब राहत मिली है।
परिवार को अन्य योजनाओं का भी लाभ
नंदलाल मुस्कुराते हुए बताते हैं कि पक्का मकान बनने के बाद परिवार की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता दूर हुई है। अब वे परिवार के साथ संतुष्टि से जीवन बिता रहे हैं। उनके परिवार को उज्ज्वला योजना तथा महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है।
नंदलाल के लिए पक्का आवास वर्षों की इच्छा पूरी होने का सुख है। खेती-किसानी के सहारे जीवन बिताने वाले इस परिवार को योजना से मिला सहयोग सुरक्षित आशियाने और बेहतर जीवन का आधार बना है।
Trending
- तकनीक से सुगम न्याय, विधि से सुनिश्चित निष्पक्षता: दुर्ग जिला न्यायालय में ‘न्याय श्रुति नियम, 2025’ पर विधिक संगोष्ठी एवं डिजिटल साक्ष्य प्रदर्शनी आयोजित
- सेवा संकल्प अभियान 2026: बिजली बिल में ₹62,790 की छूट से सरदार बसंत सिंह को मिली बड़ी राहत
- सेवा की कहानी : पक्के आवास से नंदलाल के परिवार को मिली सुरक्षा और सुकून
- सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान में सामने आई किसान परवती सिंह की सफलता की कहानी, धान बोनस से मिली आर्थिक सहायता
- सेवा की कहानी: कौशल प्रशिक्षण से आशा बनीं आत्मनिर्भर, तकनीशियन के पद पर मिल रहा 17 हजार रुपए मासिक वेतन
- सेवा की कहानी: कौशल प्रशिक्षण से कवेंद्र बने स्वावलम्बी, 17 हजार रुपए मासिक आय से गढ़ रहे भविष्य
- सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सोमारी का पक्के घर का सपना
- सेवा की कहानी : ’जीवटता और परिश्रम से गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह, सुषमा साहू अब 10-12 महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार’
Saturday, October 17
