publicuwatch24.-रायपुर। एक छोटी सी मदद आने वाले भविष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है इसका जीवंत उदाहरण हैं एक सफल गृहिणी श्रीमती ज्योति। कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर से लगे ग्राम पंचायत खरवत के मांझापारा में रहने वाली ज्योति एक किसान परिवार में रहती हैं। उनके दो बच्चे हैं उनमें से एक विद्यालय में अध्ययनरत हैं।
आज से कुछ समय पहले तक उन्हे अपनी बच्चे की फीस और छोटी मोटी जरूरत जैसे कापी पेन आदि के लिए खर्च करने पर बहुत विचार करना पड़ता था। उन्हे हर समय अपने पति या परिवार से पैसों के लिए कहने में बेहद संकोच होता था। अतिरिक्त आय का कोई साधन ना होने से ज्योति को इस राशि के लिए अपने पति या फिर परिवार के अन्य सदस्यों से रकम लेनी पड़ती थी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव भैय्या द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना ने ज्योति की मुख्य समस्या का ही निराकरण कर दिया है। अब वह कभी भी बच्चों की जरूरतों के अनुसार अपने खाते में जमा राशि खर्च करती हैं। ऐसा करते हुए ज्योति अब अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति निश्चिंत हो गई हैं।
Trending
- चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त
- सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
- श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ
- वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
Sunday, October 25
