publicuwatch24.-रायपुर। कृषि और मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करने वाली ग्राम खैरी के डकईपारा निवासी श्रीमती सुनैना कुर्रे अब बकरी पालन के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं। महिला कोष से मिले ऋण ने उन्हें आजीविका का एक अतिरिक्त साधन अपनाने में मदद की है। उन्होंने योजना लाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या के प्रति आभार व्यक्त की है।
पति श्री देवेंद्र कुमार सहित पांच सदस्यों के परिवार में रहने वाली सुनैना कृषि कार्य और मजदूरी करती हैं। परिवार की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने दिसंबर 2025 में महिला कोष के माध्यम से 40 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि का उपयोग उन्होंने बकरी पालन के लिए किया।
वर्तमान में सुनैना के पास आठ बकरियां हैं। कृषि और मजदूरी के साथ वे बकरियों की देखभाल कर रही हैं। उनका प्रयास है कि बकरी पालन को आगे बढ़ाकर परिवार की जरूरतें पूरी करने में अधिक योगदान दे सकें।
सुनैना की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के अपनी मेहनत और उपलब्ध संसाधनों से आजीविका के नए अवसर अपनाने की एक मिसाल है। बकरी पालन के माध्यम से वे अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
Trending
- चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त
- सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
- श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ
- वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
Sunday, October 25
