publicuwatch24.-रायपुर। पारिवारिक जीवन में महिलाएं अपने खर्चे के लिए तब तक चिंता नहीं करती हैं जब तक उनके पति साथ होते हैं। वह अपने पति की कमाई पर अपना पूरा हक मानकर खर्च करती हैं। लेकिन जब पति का यह साथ असमय छूट जाता है तो फिर पत्नी के लिए अपने खर्चे के लिए दूसरे से पैसे मांगना बेहद कष्टकारी हो जाता हैं। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत खरवत में रहने वाली श्रीमती तारादेवी के लिए भी जीवन में कुछ ऐसी ही कठिनाई सामने थी। कुछ समय पहले पति का देहांत हो जाने से उनके लिए अकेले जीवन में आर्थिक संबल ना होना उनके लिए बेहद कष्टदायक रहता था।
श्रीमती तारादेवी ने भावुक होते हुआ बतलाया कि पति के जाने के बाद वह अपने दैनिक जरुरतों के लिए भी परिवार पर आश्रित हो गई थीं। ऐसे में उन्हे हमेशा कुछ भी खर्च करने से पहले परिजनों से पैसे मांगने पर बहुत संकोच होता था।
जब से मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या महतारी वंदन की राशि हर महीने खाते में भेज देते हैं तो अब कोई चिंता नहीं है। अकेलेपन में हर महीने मिलने वाली राशि से उनका दैनिक खर्च बहुत आराम से चल जाता है। श्रीमती तारा देवी को महतारी वंदन एवं विधवा पेंशन से रकम प्राप्त हो जाती है और उनका खर्च आसानी से पूरा हो जाता है।
Trending
- चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त
- सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
- श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ
- वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
Sunday, October 25
