publicuwatch24.-रायपुर। कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को अब जेल भेज दिया गया है। पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद ईडी ने आज उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने रामगोपाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
करीब 140 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी ने रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इससे पहले जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए उन्हें पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
क्या है कस्टम मिलिंग घोटाला?
यह मामला खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 से जुड़ा है। उस समय कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई थी। जांच के अनुसार, इसके बदले मिल मालिकों से दो किस्तों में 20-20 रुपये प्रति क्विंटल लिए गए। रामगोपाल अग्रवाल पर आरोप है कि इस कथित घोटाले से मिली रकम पार्टी फंड के लिए जुटाई गई थी। ईडी इस मामले में वर्ष 2024 में ही अदालत में आरोप-पत्र पेश कर चुकी है। हालांकि, एजेंसी के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ नहीं हो पाई थी।
गिरफ्तारी से पहले ईडी ने रायपुर जेल में भी उनसे तीन दिनों तक पूछताछ की थी। इसके बाद आगे की जांच के लिए उन्हें कस्टडी में लिया गया था।
Trending
- खैरागढ़ के घोटिया गांव में कपड़ा दुकान में भीषण आग, 7 लाख रुपये से अधिक का नुकसान; लाखों का सामान जलकर राख
- रायपुर से बस्तर तक बदलेगा मौसम, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से भारी बारिश की संभावना
- मुंगेली के हर्ष शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर धमाका, दिल्ली में स्कूल गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व
- खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
- धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- एनआईबीएसएम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ
- बालिका@work कार्यक्रम : आरएमएसए सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
- शहीद गुंडाधुर की धरती पर बदलाव की नई इबारत, बस्तर के 70 सुरक्षा कैंप बनेंगे ‘सेवा डेरा’
Tuesday, October 27
